Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट अपडेट करती हैं। कई शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि कुछ स्थानों पर मामूली बढ़ोतरी और कमी दर्ज की गई है। यदि आप वाहन में ईंधन भरवाने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर देख लें।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स और वैट के कारण कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है।

