Author: junior editor

जशपुर में 2 करोड़ की लागत से स्थापित हुआ 280 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण; गांव के विकास के लिए सड़क और सामुदायिक भवनों की भी घोषणा जशपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में जशपुर जिले की ग्राम पंचायत कुंजारा ने नई पहचान बनाई है। कुंजारा प्रदेश की पहली सोलर ग्राम पंचायत बन गई है। यहां लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से 280 किलोवाट क्षमता का सोलर ऑन ग्रिड पावर प्लांट स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को बड़ी सफलता मिली है। मामले में करीब चार साल से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से गिरफ्तार कर भारत लाया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सुब्बू शराब सिंडिकेट में समन्वय की प्रमुख कड़ी था और वित्तीय लेन-देन का जिम्मा संभालता था। अवैध शराब की बिक्री, कमीशन की वसूली, हवाला के जरिए रकम विदेश भेजने और सोने-चांदी की खरीद में उसकी कथित भूमिका सामने आई है। एजेंसी…

Read More

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) रोगों की पहचान और उपचार में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन ये चिकित्सक के अनुभव, मानवीय संवेदनशीलता और शारीरिक परीक्षण का स्थान नही ले सकतीं। चिकित्सा सेवा में तकनीकी दक्षता के साथ रोगी के प्रति संवेदनशील व्यवहार और मानवीय जुड़ाव भी जरूरी है। राज्यपाल डेका ने यह बात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) की छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के 16वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एम्स…

Read More

रायपुर। प्रदेश के श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग तथा वाणिज्यिक कर मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रम विभाग की विभागीय बैठक लेकर जिलावार एवं योजनावार प्रदर्शन की समीक्षा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों के कल्याण में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी व जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता है। श्रम मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गम्भीरता दिखाएं और बेहतर प्रदर्शन करें। महानदी मंत्रालय के भूतल स्थित समिति कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में श्रम मंत्री ने आगे कहा कि श्रमिकों…

Read More

रायपुर। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र बढ़ेगा, छत्तीसगढ़ का विकास होगा। साथ ही ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों…

Read More

रायपुर। बच्चों की सफलता को केवल परीक्षा के अंकों और स्कूल में उनकी रैंकिंग से नहीं आंका जाना चाहिए। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा होती है। आवश्यकता है कि अभिभावक और शिक्षक उनकी रुचि, प्रतिभा और क्षमता को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। जीवन में सफलता के लिए अंकों से कहीं अधिक आत्मविश्वास, धैर्य, जुनून और असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने का जज्बा मायने रखता है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज भिलाई के कोहका स्थित रूंगटा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा…

Read More

अगर आप ऐसा लैपटॉप खरीदने का सपना देख रहे हैं, जो भारी-भरकम AI टास्क से लेकर प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग और डेवलपमेंट तक सबकुछ आसानी से संभाल सके, तो HP का नया लैपटॉप आपका ध्यान खींच सकता है। HP ने भारत में अपना नया OmniBook Ultra 16 (2026) लॉन्च कर दिया है। इसमें NVIDIA की Blackwell RTX GPU टेक्नोलॉजी, 128GB तक यूनिफाइड मेमोरी और 1 पेटाफ्लॉप तक की AI परफॉर्मेंस मिलती है। इतना ही नहीं, इसमें 3K OLED टचस्क्रीन और 99Wh की दमदार बैटरी भी दी गई है। हालांकि, इसकी कीमत आम यूजर्स के बजट से काफी ज्यादा है। HP OmniBook…

Read More

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला खनन क्षेत्र में पर्यावरणीय नुकसान को लेकर NMDC प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वन विभाग ने कंपनी के महाप्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। विभाग का आरोप है कि खनन के दौरान निकला मलबा निर्धारित सीमा से बाहर फैलकर सुरक्षित वन क्षेत्र तक पहुंच गया, जिससे जंगल को नुकसान हुआ है। वन विभाग ने 10 करोड़ रुपये की वसूली के लिए जारी किया नोटिस मामला बैलाडीला के डिपॉजिट नंबर 14 का है। यहां खुदाई से निकला अनुपयोगी मलबा तय स्थान से बाहर निकलकर धीरे-धीरे जंगल के हिस्से में फैल गया। वन…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष का पद लंबे समय से रिक्त होने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की डिवीजन बेंच ने राज्य शासन तथा आयोग को 14 दिसंबर 2026 तक नियुक्ति की स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। अदालत ने अब तक उठाए गए कदमों की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है। कोर्ट ने चेतावनी दी है कि तय समयसीमा के भीतर नियुक्ति नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जा सकती है। अध्यक्ष का पद खाली रहने से आयोग की भर्ती संबंधी कई अहम प्रक्रियाएं प्रभावित हो…

Read More

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए पिछले तीन वर्षों में कई कदम उठाए गए हैं। इस दौरान प्रदेश में 13 नए सरकारी कॉलेज शुरू किए गए हैं। साथ ही विभिन्न कॉलेजों में 3356 सीटें बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। इन संस्थानों के लिए 391 नए पद भी स्वीकृत किए गए हैं। हालांकि, शिक्षकों की कमी अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के 2394 पद खाली हैं। शुक्रवार को नया रायपुर में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने विभाग की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार…

Read More