Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की ताजा कीमतें अपडेट करती हैं। कई शहरों में दाम स्थिर हैं, जबकि कुछ जगहों पर मामूली बढ़ोतरी और गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर देख लें।

