IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ भारतीय टीम इस सीरीज में 3-0 से पिछड़ गई है. इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब भारत का नंबर 1 ताज भी खतरे में नजर आ रहा है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी साफ कर दिया है कि उनकी नजर अब न सिर्फ सीरीज जीतने पर है बल्कि दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम बनने पर है.
मुश्किल में भारत का ताज
पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को साउथहैंप्टन में खेला जाएगा. अगर हैरी ब्रूक की टीम इस मैच में भी जीत दर्ज कर लेती है तो वह सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर देगी. इस जीत के साथ इंग्लिश टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी भारत को पीछे छोड़कर टॉप पर आ जाएगी.
हैरी ब्रूक ने क्या कहा?
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए चौथे टी20 मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि टीम को बताया गया है कि अगर वह आखिरी मैच जीत जाती है तो वह दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम बन सकती है. उन्होंने कहा भारत एक मजबूत टीम है.हालांकि इस सीरीज में वह अपने पुराने अंदाज में नहीं दिखा.इस दौरान ब्रूक ने कहा भारत को 4-0 से हराना एक खास उपलब्धि होगी और नंबर 1 बनना उनका सबसे बड़ा टारगेट होगा.

