Author: junior editor

बलरामपुर। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते तीन दिनों से जारी बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 2 सितंबर 2026 को जिले के सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। यह आदेश सरकारी के साथ निजी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगा।जिला शिक्षा अधिकारी ने 1 सितंबर की देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया। कलेक्टर की अनुमति से जारी आदेश में खराब मौसम और विद्यार्थियों की सुरक्षा को स्कूल बंद करने की मुख्य वजह बताया गया है।…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़ा अहम फैसला लेते हुए डीजल निर्यात पर लगने वाले करों में कटौती कर दी है। सरकार के नए निर्णय के तहत एक्सपोर्ट लेवी और विंडफॉल टैक्स दोनों को कम किया गया है। यह बदलाव 1 सितंबर 2026 से लागू हो चुका है। सरकार के इस कदम को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करने वाली कंपनियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। टैक्स का बोझ घटने से रिफाइनरी कंपनियों की लागत कम हो सकती है और विदेशी बाजारों में भारतीय डीजल की प्रतिस्पर्धा मजबूत होने की उम्मीद है। एक्सपोर्ट लेवी में 2…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है।  दिल्ली में सोने के भाव में एक बार फिर तेज कमी दर्ज की गई, जिससे कीमत करीब दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,700 रुपये सस्ता होकर 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।बाजार में लगातार पांच कारोबारी दिनों से जारी गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी बिकवाली और निवेशकों की मुनाफावसूली का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। पांच…

Read More

पंचांग  : आज 02 सितंबर, 2026 बुधवार, के दिन भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. नागों के देवता का इस तिथि पर शासन है. आध्यात्मिक प्रगति के लिए कार्य करने और तीर्थयात्रा करने के लिए इस तिथि को अच्छा माना जाता है. 2 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : कृष्ण पक्ष पंचमी दिन : बुधवार तिथि : कृष्ण पक्ष पंचमी योग : ध्रुव नक्षत्र : भरणी करण : तैतिल चंद्र राशि : मेष सूर्य राशि : सिंह सूर्योदय : 05:59:00 AM सूर्यास्त : 06:42:00 PM चंद्रोदय : 09:46 PM चंद्रास्त :…

Read More

मेष- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ है. परिजनों और करीबी दोस्तों संग खास कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. उत्साह के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे. अति उत्साह से हानि न हो, इसका ध्यान रखें. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. आज धन प्राप्ति के योग हैं. कार्यस्थल पर आपके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. साथी कर्मचारियों के सहयोग से आप उत्साहित रहेंगे. वृषभ- 02 सितंबर, 2026 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव…

Read More

रायपुर, । संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, रायपुर में वर्ष 2026-27 में नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम आज मंगलवार को राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं का राज्यपाल ने सम्मान भी किया राज्यपाल रमेन डेका ने नवप्रवेशित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आज का दिन उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह अध्याय उन्हें केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि एक जागरूक, सशक्त और संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में कदम रखते…

Read More

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और लोक संस्कृति की दिखी झलक, CWSN विद्यार्थी नुकेश को राष्ट्रपति ने बांधी राखी रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की यात्रा, राष्ट्रपति के साथ हुए आत्मीय संवाद और वहां प्रस्तुत किए गए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुवा नृत्य से जुड़े अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना प्रदेश के…

Read More

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में एक बड़ी चिकित्सीय सफलता हासिल हुई है। यहाँ बिहार के मधुबनी जिले से आईं 48 वर्षीय एक महिला मरीज की सफल कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) की गई है। महिला के हृदय की तीनों प्रमुख धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज था, जिसे चिकित्सीय भाषा में ‘ट्रिपल वेसल डिजीज’ (TVD) कहा जाता है, और इसके साथ ही उनके हृदय की पंपिंग क्षमता भी गिरकर करीब 40 प्रतिशत रह गई थी। गोल्ड स्टैंडर्ड तकनीक और बीटिंग हार्ट…

Read More

रायपुर।महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात मिली है। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम बुंदिया एवं बड़सरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।क्षेत्र के किसानों द्वारा लंबे समय से नए धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की मांग की जा रही थी। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों एवं किसानों ने मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े को अपनी समस्या से…

Read More

रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को रायपुर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे AIIMS Raipur के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था तक व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। एयरपोर्ट से एम्स तक के पूरे रूट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुबह रायपुर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, दोपहर में दिल्ली रवाना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद वे करीब 10:45 बजे AIIMS Raipur पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे से आयोजित…

Read More