Author: junior editor
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बाघ संरक्षण केवल एक प्रजाति की रक्षा करने के बारे में नहीं है, बल्कि वनों, जलक्षेत्रों और समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के बारे में भी है, जो बाघों के आवास का हिस्सा है। बाघ संरक्षण में देश की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में बाघ अभ्यारण्यों की संख्या 46 से बढ़कर 58 हो गई है। यादव ने यह भी बताया कि भारत ने 2022 तक वनों में बाघों की आबादी को दोगुना करने के सेंट पीटर्सबर्ग घोषणा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया…
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि आने वाली एम्बर और एसेंट इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में एक नया चैप्टर शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्नत प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) देश के इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा और भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाएगा। वैष्णव ने 27 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में एक नया चैप्टर। एम्बर और एसेंट इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट एडवांस्ड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड बनाएगा, जिससे भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम और ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस मजबूत होगी।” उन्होंने आगे कहा, “यहां बनने वाला हर पीसीबी…
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। रामबन जिले में बनी 3.5 किलोमीटर लंबी एटी-03 साउथ बाउंड टनल अब ट्रैफिक के लिए तैयार है। पंथ्याल को डिगडूल से जोड़ने वाली इस टनल के अगले कुछ दिनों में खुलने की उम्मीद है। इससे अमरनाथ यात्रा 2026 से पहले ‘खूनी नाला’ और पंथ्याल जैसे खतरनाक रास्तों से बचकर निकलने का एक सुरक्षित, तेज और हर मौसम में चलने लायक रास्ता मिलेगा। सरला प्रोजेक्ट वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग 846 करोड़ की लागत से बनाई गई एटी-03 टनल, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के सबसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स…
जम्मू-कश्मीर के परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने जम्मू से सोमनाथ के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी इच्छा पूरी हो रही है। यात्री गीता देवी ने कहा, “मैं पहली बार दर्शन करने जा रही हूं। कभी सोचा नहीं था कि सोमनाथ की यात्रा करूंगी। इसके लिए पहले से कोई तैयारी भी नहीं की थी। बेटे ने सिर्फ फॉर्म भर दिया था।” वहीं, वेद प्रकाश शर्मा ने कहा, “पहली बार सरकार सोमनाथ यात्रा का प्रबंध किया है, जो बहुत ही अच्छा है। पहले कभी सोच…
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के लघान गांव के पास हुआ, जहां दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त कि दोनों कारों के उड़े परखच्चे प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्रॉन्क्स कार (CG 09 JS 4619) और वैगनआर कार (MP 50 ZB 0139) के बीच भीषण टक्कर हुई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार लोग गंभीर रूप से…
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अगले चार दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल बने हालात मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए प्रदेश में अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं। अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में भी तेजी…
छत्तीसगढ़ : स्टेट पावर कंपनी ने बिजली बिल के लेट पेमेंट सरचार्ज को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में प्रसारित हो रही भ्रामक खबरों पर सफाई दी है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि नई व्यवस्था उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें राहत देने के उद्देश्य से लागू की गई है। पुराने नियम में मामूली देरी पर भी लगता था ज्यादा शुल्क पावर कंपनी के अनुसार, पहले यदि कोई उपभोक्ता नियत तिथि के एक या दो दिन बाद भी बिजली बिल जमा करता था, तो उससे पूरे महीने का 1.5 प्रतिशत विलंब अधिभार वसूला…
रायपुर : माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में सोमवार को 48 मकानों पर बेदखली की कार्रवाई की तैयारी के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। संभावित विरोध को देखते हुए मौके पर एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन का दावा है कि संबंधित मकान सरकारी भूमि पर बनाए गए हैं, जबकि ग्रामीण इस दावे का विरोध कर रहे हैं। सरकारी जमीन या पीएम आवास, विवाद की यही है जड़ पूरा मामला उन मकानों को लेकर है, जिन्हें लेकर प्रशासन का कहना है कि उनका निर्माण सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किया गया है। दूसरी ओर…
धमतरी : भखारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भेंड्रा में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जानकारी के अनुसार, भेंड्रा निवासी यादराम साहू शाम के समय गांव के पास बने ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया था। घटना की जानकारी मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किए। ढाई घंटे तक चला समझाइश का…
रायपुर : सोशल मीडिया पर खुद को ‘डॉन’ और बड़ा बदमाश दिखाने की होड़ लगातार बढ़ती जा रही है। अब केवल युवक ही नहीं, बल्कि युवतियां भी हथियारों के साथ रील बनाकर और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर खुद को दबंग साबित करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। जेल जाने और हत्या की धमकी वाला वीडियो वायरल डीडीनगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक खुद को अपराधी की छवि में पेश करते हुए हत्या…
