Author: junior editor
रायपुर। मवेशियों की तस्करी और उन्हें कत्लखानों तक ले जाने से जुड़े मामलों में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि पुलिस द्वारा जब्त किए गए कृषि उपयोगी पशुओं को मुकदमे की सुनवाई पूरी होने तक आरोपी, वाहन चालक या कथित मालिक को सुपुर्दनामा पर नहीं सौंपा जा सकता। अदालत ने कहा कि ट्रायल पूरा होने तक ऐसे मवेशियों को केवल पंजीकृत गौशाला, गोसदन या गोरक्षण संस्थान की अभिरक्षा में ही रखा जाएगा। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में कहा कि यदि पशु तस्करी के आरोपियों को…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में एक अभिनव पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर प्रदेश में पहली बार ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ का आयोजन 30 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इस अनूठे अभियान का उद्देश्य मातृशक्ति को पर्यावरण संरक्षण के महाअभियान से जोड़ते हुए वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप बालोद जिला प्रशासन ने इस अभियान की व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। वन, महिला…
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने कहा कि किसी शादीशुदा बेटी को सिर्फ इस अनुमान के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए विचार करने से मना नहीं किया जा सकता कि वह अपने पति पर निर्भर है। कोर्ट ने कहा कि निर्भरता एक तथ्य है, जिसे हर मामले में सबूतों के आधार पर तय किया जाना चाहिए। कोर्ट ने बैंक को निर्देश दिया कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए उसके आवेदन पर 30 दिन के अंदर नए सिरे से विचार करे। कोर्ट ने फैसले में यह भी कहा कि शादीशुदा होना अपने…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित दया भवन में युवा साथियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी का श्रवण किया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के साथ संवाद का एक ऐसा सशक्त मंच बन गया है, जो समाज के बीच हो रहे सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है। देशभर के लोगों को प्रत्येक माह इस कार्यक्रम की उत्सुकता से प्रतीक्षा रहती है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के…
रायपुर। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद भी मामला शांत होते नजर नहीं आ रहा है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घटनाक्रम पर कहा कि इस्तीफा नैतिकता नहीं, मजबूरी में दिया है. छात्रों पर लाठी चार्ज की कार्रवाई से मोदी सरकार ने जनता का भरोसा खोया. राहुल गांधी ने कहा है कि लाठी चार्ज पर सरकार से माफी मांगने की बात कही है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस नेताओं पर हुए एफआईआर को लेकर कहा कि सुरेंद्र शर्मा और संजय बघेल समेत 12 NSUI कार्यकर्ताओं के ऊपर एफआईआर हुआ है. सोशल…
रायपुर। सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक कल्याणकारी पहल है। इस योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) परिवारों की छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए निःशुल्क साइकिल प्रदान की जाती है । छत्तीसगढ़ शासन की निःशुल्क सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत कोण्डागांव जिले के मड़ानार और मर्दापाल में 238 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मड़ानार में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ानार, सोनाबाल…
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक बार फिर गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया (ब) में 24 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। गले पर धारदार हथियार से किया गया हमला प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विक्रम मानिकपुरी के रूप में हुई है। हमलावरों ने युवक के गले पर धारदार हथियार से कई गंभीर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे की…
मध्य प्रदेश : सिवनी जिले में रविवार 26 जुलाई को एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई। लखनादौन थाना क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर भोपाल से मंडला जा रही यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भयावह था कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। टक्कर के बाद मची अफरा तफरी, चार घायलों की हालत गंभीर जानकारी के मुताबिक हादसे में कहानी…
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।मृतक बच्चे की पहचान अव्यान सूर्या के रूप में हुई है। वह केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव का बेटा था। हादसे के बाद परिजनों ने प्रशासन और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। खेलते समय बिना सुरक्षा वाले गड्ढे में गिरा बच्चा जानकारी के अनुसार यह घटना कलाधाम सोसायटी के पास…
Bhojpuri Bawaal promo: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर दर्शकों के सामने आने वाली है। दोनों कलाकार अब नए शो ‘भोजपुरी बवाल’ में साथ नजर आएंगे। इस शो में दर्शकों को उनकी फिल्मों से अलग उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनदेखे पल देखने को मिलेंगे।शो का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में आम्रपाली दुबे भावुक होकर रोती हुई नजर आ रही हैं, जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने भोजपुरी क्वीन को…
