Author: junior editor

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्कूल जा रहे एक हेडमास्टर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। यह पूरा मामला त्रिकुंड थाना क्षेत्र का है। स्कूल जाते समय गला रेतकर हत्या जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जयकरन जगते के रूप में हुई है। वह ग्राम धमनी-कुमीहा स्थित विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह वे स्कूल के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची में ओ.पी. शर्मा को सेनानी, 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (माना, रायपुर) से पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग के 92 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। देखें आदेश

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को NEET परीक्षा विवाद, समान नागरिक संहिता (UCC), स्मार्ट मीटर, बिजली बिल, स्थानीय निकायों की CAG रिपोर्ट और कांग्रेस के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार को बदनाम करने के लिए लगातार भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता सब कुछ समझ रही है। NEET विवाद पर विपक्ष को घेरा NEET परीक्षा विवाद और युवाओं के प्रदर्शन पर अरुण साव ने कहा कि सरकार ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित कराई। इसके बावजूद विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर सरकार की छवि धूमिल…

Read More

मुंबई। इंग्लैंड दौरा भारतीय टीम के लिए उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से हुई, जहां भारतीय टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और उसे क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इसके बाद वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। इससे पहले भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवा चुकी थी। लगातार मिली असफलताओं के बाद वनडे सीरीज खत्म होने पर कप्तान शुभमन गिल ने भी टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की। हालांकि अब भारतीय टीम के पास वापसी का मौका है। टीम जल्द ही जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना होगी, जहां…

Read More

रायपुर। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डॉक्यूमेंट्री फिल्म ’’राम-नामी’’ को ’’सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म’’ का सम्मान प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ में हर्ष का वातावरण है। इस उपलब्धि को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और आध्यात्मिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक भरतबाला गणपति एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डॉक्यूमेंट्री फिल्म राम-नामी को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान प्राप्त होना छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय…

Read More

रायपुर। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्रभावना का विकास करना है। शिक्षा संस्कारित समाज, सशक्त राष्ट्र और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है। राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा संसाधनों या अवसरों के अभाव में अपने सपनों से वंचित न रहे। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना, तकनीकी संसाधन और समान अवसर उपलब्ध कराकर प्रदेश की नई पीढ़ी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित स्वामी…

Read More

रायपुर : अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिताओं में भारतीय विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। 58वें अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड और 37वें अंतरराष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी पदक विजेता छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रसायन विज्ञान ओलंपियाड में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन मुख्यमंत्री ने कहा कि 58वें अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय टीम ने सभी चार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि भारतीय छात्रों की मेहनत, प्रतिभा और वैज्ञानिक क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। जीव…

Read More

बिलासपुर : गुरुवार और शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश भले ही रुक गई हो, लेकिन उसके बाद शहर में कई नई समस्याएं सामने आने लगी हैं। कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है, सड़कों पर बड़े गड्ढे बन गए हैं, जर्जर मकानों में दरारें पड़ गई हैं और कई स्थानों पर दीवारें गिरने की घटनाएं हुई हैं। मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। नलों से आ रहा गंदा और मटमैला पानी बारिश के बाद बंधवापारा, देवनंदन नगर, गीतांजलि सिटी, विजयपुरम, तिफरा, यदुनंदन…

Read More

रायपुर : विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब तीन दिवसीय विशेष आयोजन ‘दृश्य संवाद 2026 : छायाकार समागम’ का आयोजन करेगा। 19 से 21 अगस्त तक होने वाले इस कार्यक्रम में फोटो पत्रकारिता, छायाचित्र प्रदर्शनी, तकनीकी प्रशिक्षण और रचनात्मक फोटोग्राफी को एक साझा मंच मिलेगा। यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष पर चल रहे ‘मार्तंड उत्सव’ की श्रृंखला का हिस्सा होगा। बैठक में तैयार हुई आयोजन की रूपरेखा आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को रायपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष मोहन तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यक्रम…

Read More

छत्तीसगढ़ : मानसून पूरी तरह सक्रिय है और इसका असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी रायपुर में भी रविवार दोपहर तेज बारिश हुई। लगातार हो रही वर्षा से कई क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में सबसे ज्यादा बरसे बादल मौसम विभाग के अनुसार मनेन्द्रगढ़ में सबसे अधिक 8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बिल्हा और मैनपुर…

Read More