Author: junior editor

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बगिया दाबित उद्वहन सिंचाई परियोजना का कार्य तेज़ी से जारी समृद्धि की पाठशाला में किसानों को आधुनिक सिंचाई, जल प्रबंधन और कृषि नवाचारों की दी जानकारी रायपुर, 17 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के बगिया क्लस्टर में संचालित समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही है। इसी क्रम में कांसाबेल विकासखंड के ग्राम डोकड़ा में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ष्किसानों के लिए…

Read More

रायपुर, 17 जुलाई 2026 शासन की सेवाओं को नागरिकों तक सरल, पारदर्शी, त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया श्सेवा सेतुश् पोर्टल आम नागरिकों के लिए एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इस पहल के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं शासकीय सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर समयबद्ध तरीके से सेवाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। इसी का लाभ विकासखंड कोण्डागांव के आड़का, छेपरा पारा निवासी श्रीमती सोनम कौशिक को भी मिला। उन्होंने अपने बच्चे के जाति प्रमाण पत्र…

Read More

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार रायपुर, 17 जुलाई 2026 केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। जेल प्रशासन द्वारा संचालित निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे जेल के भीतर ही उनके रोजगार की राह आसान हुई है। ’60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण’ केन्द्रीय जेल रायपुर में विभिन्न अपराधों के तहत बंद 60 महिला बंदियों को बेसिक ऑफ पिकल…

Read More

डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम  रायपुर, 17 जुलाई 2026 खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राजनांदगांव जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक ही दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का फार्मर लैंड आईडी (एग्रीस्टेक) पंजीयन एवं सत्यापन कराया गया। अभियान का उद्देश्य किसानों के भूमि रिकॉर्ड को अद्यतन कर आगामी धान खरीदी, डिजिटल गिरदावरी और विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग ने समन्वित रूप से कार्य…

Read More

रायपुर, कभी सीमित संसाधनों के बीच खेती तक सिमटी नीलू वर्मा आज ग्रामीण महिला उद्यमिता की मिसाल बन गई हैं। आईएफसी (इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर) परियोजना से जुड़ने के बाद खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम कोहकाबोड़ की नीलू ने नर्सरी व्यवसाय को न केवल सफल बनाया, बल्कि आसपास की महिला किसानों के लिए भी रोजगार और गुणवत्तापूर्ण पौधों का भरोसेमंद केंद्र तैयार कर दिया। कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कल गुरुवार को नीलू वर्मा की नर्सरी का निरीक्षण कर उनके प्रयासों की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि कृषि आधारित नवाचार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ…

Read More

नई दिल्ली : म्यांमार से निकले 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र की दो एजेंसियों ने को बताया कि म्यांमार के तट के पास खराब मौसम के कारण दो नावें डूब गईं। लापता लोगों में ज्यादातर रोहिंग्या समुदाय के शरणार्थी शामिल हैं।अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन IOM और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी UNHCR ने एक संयुक्त बयान जारी करके यह जानकारी दी। एजेंसियों के अनुसार, यह दोनों नावें जून के आखिरी हफ्ते में म्यांमार के पश्चिमी रखाइन राज्य से रवना हुई थीं। जानकारी के अनुसार,पहली नाव में करीब 250 लोग सवार थे। ये नाव…

Read More

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की एक टुकड़ी युद्धाभ्यास ‘पिच ब्लैक 2026’ में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। ‘पिच ब्लैक 2026’ युद्धाभ्यास 20 जुलाई से 7 अगस्त तक उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (आरएएएफ) के डार्विन, टिंडल और एंबरली बेस पर आयोजित होगा। इस युद्धाभ्यास में 20 देशों के करीब 100 जेट एयरक्राफ्ट और 2,500 से अधिक जवान हिस्सा लेंगे। भारतीय वायुसेना ने चार राफेल और दो सी-17 एयरक्राफ्ट के साथ 120 से अधिक वायु योद्धाओं को युद्धाभ्यास के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा है। यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक और कदम…

Read More

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि पुरी रथ यात्रा 2026 का आयोजन लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भारी भीड़ के बावजूद शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि इस दौरान दो श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि की गई, लेकिन प्रशासन ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी प्रकार की भगदड़ या भीड़ प्रबंधन में विफलता की कोई घटना सामने नहीं आई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इस वर्ष आयोजित वार्षिक रथ यात्रा में ओडिशा सहित देश और विदेश से आए लगभग 8 से 9 लाख श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दिनभर…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में करीब 9 दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर भारी बारिश की संभावना बनी है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को बालाघाट और डिंडौरी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 31 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) सक्रिय हो रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के ऊपर तीन चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) भी प्रभावी हैं। इन मौसम प्रणालियों के कारण आगामी दिनों में बारिश…

Read More

Train hits van at Railway crossing: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जिले में स्कूल वैन से एक ट्रेन टकरा गई, जिसमें 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा गोबिंदापुर रेलवे फाटक पर स्कूल के बच्चों को ले जारी गाड़ी से हुआ है. इस हादसे में कुछ लोगों को चोट भी आई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. फिलहाल, यह हादसा कैसे हुआ इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, रेलवे क्रासिंग पार कर रही एक स्कूल वैन से तेज रफ्तार ट्रेन की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस जोरदार टक्कर में…

Read More