Author: junior editor
जमीन विवाद से परेशान किसान की मौत, जनसुनवाई के दौरान बिगड़ी थी तबीयत हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जमीन विवाद से परेशान एक किसान की जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जनसुनवाई में पहुंचे थे अपनी शिकायत लेकर जानकारी के अनुसार हंडिया तहसील के ग्राम अजनास रैय्यत निवासी 55 वर्षीय किसान भगत विश्वकर्मा मंगलवार को अपनी जमीन से जुड़े विवाद की शिकायत…
अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले ताजा भाव जरूर देख लें। 15 जुलाई को जारी नए रेट के मुताबिक कीमती धातुओं की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। सोने और चांदी दोनों की मजबूत कीमतें निवेशकों के साथ-साथ गहनों के खरीदारों के लिए भी अहम मानी जा रही हैं। आज 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,30,990 दर्ज की गई है, जबकि चांदी का भाव ₹2,34,900 प्रति किलो पर पहुंच गया है। लगातार ऊंचे बने दामों के चलते कई लोग फिलहाल खरीदारी टालने का मन बना रहे हैं और बाजार में संभावित…
अगर आप आज वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने की तैयारी कर रहे हैं तो राहत की खबर है। 15 जुलाई 2026 के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के नए दाम जारी कर दिए हैं। लगातार एक और दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन इसका असर फिलहाल घरेलू बाजार पर नजर नहीं आ रहा।इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं। अगर कीमतों में किसी तरह का बदलाव…
पंचांग : आज 15 जुलाई, 2026 बुधवार, के दिन आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता है. यह तिथि नई परियोजनाओं के लिए प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है. यह किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए अशुभ होती है. 15 जुलाई का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : आषाढ़ पक्ष : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिन : बुधवार तिथि : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा योग : हर्शन नक्षत्र : पुष्य करण : नाग चंद्र राशि : कर्क सूर्य…
मेष- 15 जुलाई, 2026 बुधवार को कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आप में भावुकता काफी रहेगी. किसी की बात या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है. मां के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है. आज कार्यस्थल पर भी आपको मौन रहना होगा. आप ज्यादातर समय अपने काम में ही व्यस्त रहें. किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है. भोजन और नींद में अनियमितता रहने से उदासी होगी. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. मन की शांति के लिए आध्यात्म का सहारा लें. अचल संपत्ति संबंधी चर्चा को टालें. वृषभ- 15 जुलाई,…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की भेंट: लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय व्यवस्था की मिली जानकारी छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर लोकतंत्र की पाठशाला बन गया, जब भिलाई स्थित शकुंतला विद्यालय के ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण पर विधानसभा पहुंचा। विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय परंपराओं को निकट से समझने का अवसर प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के…
डिजिटल एवं पारदर्शी व्यवस्था से सीधे खातों में अंतरित हुई प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि, वनवासी परिवारों की आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिला नया संबल रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्ष 2023 के तेन्दूपत्ता संग्रहण की प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि का ऑनलाइन भुगतान किया गया। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल अंतर्गत पेण्ड्रारोड जिला लघु वनोपज सहकारी संघ के माध्यम से 9 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के 10 हजार 160 हितग्राहियों के बैंक खातों में 1 करोड़ 39…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि : गनियारी में आयोजित दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल रायपुर, 14 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वविख्यात पंडवानी गायिका, पद्मश्री, पद्मभूषण एवं पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पैतृक गृह ग्राम गनियारी में आयोजित इस शोकसभा में मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. तीजन बाई के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया तथा शोकसंतप्त परिजनों से भेंट…
लोकतंत्र के मंदिर से पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का सशक्त संदेश रायपुर, 14 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर हरियाली, जनभागीदारी और मातृ सम्मान के भाव से सराबोर नजर आया। श्एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप सहित विधानसभा के सभी सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। यह संकल्प केवल वृक्षारोपण तक सीमित…
रायपुर,वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (IPhO) 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया एवं स्वरित जोशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और वैज्ञानिक सोच के बल पर न केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता का परिचय दिया है, बल्कि विश्व मंच पर भारत का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय विद्यार्थियों का लगातार…
