Author: junior editor
एमसीबी/26 मई 2026 ग्रामीण विकास की नई सोच और रोजगार की मजबूत गारंटी के साथ “विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) VB&G RAM G Act 2025 गांवों में बदलाव की नई इबारत लिख रहा है। “सम्मान की रोटी, हक का रोजगार” के संकल्प के साथ अब ग्रामीण परिवारों को 100 नहीं बल्कि 125 दिनों की रोजगार गारंटी प्रदान की जाएगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है। जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायतों में वर्तमान में 154 हितग्राही मूलक आजीविका डबरी निर्माण कार्य तेजी से प्रगतिरत हैं। इन कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों को मनरेगा योजनाओं के तहत…
उत्तर बस्तर कांकेर, 26 मई 2026 जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सचिव (पंचायत कर्मी) के 27 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 09 जून सायं 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदन हेतु आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकण्डरी (10+2) बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला पंचायत कांकेर सहित जिले के जनपद पंचायतों के सूचना पटल पर तथा कांकेर जिले…
रायपुर, 26 मई 2026 छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों, विशेषकर हाथियों और उनके शावकों की सुरक्षा तथा संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए वन विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में जून 2026 के प्रथम सप्ताह में एक उच्च स्तरीय राज्य स्तर पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों की असमय मृत्यु के कारणों की वैज्ञानिक जांच करना, उनका बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिए…
बैम्बू राफ्टिंग, आमचो लाड़ी होमस्टे और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम दे रहा प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत अनुभव रायपुर, 26 मई 2026 प्रकृति की अनुपम छटा, जनजातीय संस्कृति की आत्मीयता और रोमांच से सराबोर बस्तर अंचल का खूबसूरत ग्राम मांझीपाल आज छत्तीसगढ़ के सबसे तेजी से उभरते इको-टूरिज्म केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित यह मनोरम स्थल अपने घने जंगलों, स्वच्छ कांगेर नदी और ग्रामीण परिवेश की सादगी के कारण देश-विदेश के सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा बस्तर में इको-टूरिज्म, ग्रामीण और सांस्कृतिक पर्यटन…
अम्बिकापुर 26 मई 2026 छत्तीसगढ़ शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अनिवार्य सार्वजनिक अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। पूर्व में जारी अधिसूचना के तहत ईद-उल-जुहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश 27 मई 2026, बुधवार को घोषित किया गया था। राज्य शासन ने उक्त आदेश में संशोधन करते हुए बकरीद का सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश 27 मई के स्थान पर 28 मई 2026, गुरुवार को घोषित किया है। पूर्व निर्धारित तिथि यानी 27 मई 2026 (बुधवार) को अब सामान्य कार्य दिवस रहेगा।
रायपुर, 26 मई 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों को मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कठमुंडा निवासी कविता महत का आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड समाधान शिविर में बनाया गया। आयुष्मान कार्ड बनने से अब उन्हें और उनके परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल…
शिविरों के माध्यम से त्वरित निराकरण से बढ़ा जनता का भरोसा कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन का सख्त निर्देश – सीमांकन, पेंशन और राशन कार्ड के आवेदनों का दो दिनों में करें निराकरण महिला सशक्तिकरण-ग्राम मुरमुर को बकरी पालन क्लस्टर के रूप में विकसित करने की पहल रायपुर, 26 मई 2026 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित “सुशासन तिहार” अब जनविश्वास और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा प्रशासन को आमजन के द्वार तक ले जाने की इस अभिनव…
रायपुर, 26 मई 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से प्रदेश के हजारों जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम कर्रा निवासी श्यामदास का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना अब साकार हो गया है। श्यामदास पहले अपने परिवार के साथ मिट्टी और खपरैल से बने कच्चे मकान में रहते थे। बरसात के दिनों में घर टपकने, दीवारों के कमजोर होने और परिवार की सुरक्षा को लेकर उन्हें हमेशा चिंता बनी रहती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनाना उनके…
’राज्यपाल डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ रायपुर, 26 मई 2026 राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोक भवन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन योजना) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर मे सुधार लाने योजनाओं का लाभ उन तक प्राथमिकता से पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में पीएम जनमन योजना के तहत 11 महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। राज्यपाल ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए…
रायपुर, 26 मई 2026 प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आगामी महीनों के लिए जिलेवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आबकारी मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु ठोस रणनीति अपनाने, दुकानवार समीक्षा करने और अनुशासन के साथ कार्य संपादन के निर्देश दिए। बैठक में वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा, विशेष सचिव आबकारी देवेन्द्र भारद्वाज, आबकारी मुख्यालय, बेवरेजेस…
