Author: junior editor
रायपुर 22 मई 2026/ नर्मदा प्रसाद यादव कभी एक प्लास्टिक कंपनी में काम कर पूरे सम्मान के साथ अपने परिवार की आजीविका चला रहे थे। वे अपने परिवार की उम्मीदों का मुख्य आधार थे। लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन, कार्यस्थल पर काम करने के दौरान वे एक भीषण विद्युत दुर्घटना (तगड़ा करंट लगने) का शिकार हो गए। इस हादसे ने न केवल उन्हें गंभीर रूप से शारीरिक क्षति पहुँचाई, बल्कि उनके जीवन में पूर्ण विकलांगता की स्थिति उत्पन्न कर दी। नर्मदा जी का चलना-फिरना पूरी तरह बंद हो गया। इस हादसे के बाद मानो उनके पूरे परिवार पर अंधकार छा गया…
रायपुर 22 मई 2026/ सुशासन तिहार के दौरान आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम करहीबाजार में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब चिरायु योजना से लाभान्वित बच्चों समीरा जांगड़े और नितिन पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें थैंक यू कार्ड भेंट किया। बच्चों और उनके परिजनों ने निःशुल्क उपचार के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को नई उम्मीद और बच्चों को नई जिंदगी दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और…
उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा का औचक निरीक्षण व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश, छात्रों के लिए बनेगा ‘हेल्प डेस्क’ रायपुर 22 मई 2026/ राज्य में उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने और आगामी शिक्षा सत्र से पहले व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने मोपका निपनिया महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के इस कदम से जहां लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं छात्र हित में सरकार की संवेदनशीलता एक बार फिर खुलकर सामने आई है। लापरवाही पर बरती जाएगी ‘जीरो टॉलरेंस’…
कोंडागांव, 21 मई 2026 बस्तर जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग का आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ होने वाला है, अकादमी में तीन खेल एथलेटिक्स, तीरंदाजी व फुटबाल सम्मिलित है। अकादमी केवल 13 से 17 वर्ष के बालक जो छ.ग. राज्य या अन्य राज्यों के है भी प्रवेश कर सकते है। अकादमी का प्रवेश चयन परीक्षण दिनांक 28 से 29 मई 2026 को प्रातः 07 बजे से क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, जगदलपुर बस्तर में होगा। इच्छुक खिलाड़ी दिनांक 27 मई 2026 शाम 05.00 बजे तक अपना उपस्थिति दर्ज कराये साथ ही अपने साथ आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं एवं…
बलरामपुर, 22 मई 2026/ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में नई कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण किया। त्रिपाठी 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व त्रिपाठी कोरिया जिले में कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। इस अवसर पर अधिकारीगण उपस्थित थे।
महासमुंद, 22 मई 2026 आज “मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” अंतर्गत जिले में आयोजित जनभागीदारी सप्ताह के प्रथम दिवस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर जनभागीदारी से निर्मित जल संरक्षण संरचनाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए प्रत्येक घर में सोखता गड्ढा निर्माण कराने तथा ग्राम पंचायतों में उपयुक्त स्थलों पर जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से संबंधित लघु संरचनाओं का निर्माण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल शासन का कार्य नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा जनआंदोलन…
महासमुंद, 22 मई 2026 सुशासन तिहार अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम को समाधान शिविर हेतु बस के माध्यम से रवाना किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक बस यात्रा के जरिए ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं शासकीय कार्यों में मितव्ययिता का संदेश दिया गया। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं संसाधनों के समुचित उपयोग को लेकर लगातार अपील की जा रही है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बस के माध्यम…
रायपुर, 22 मई 2026 प्रदेश में संचालित बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में लगातार जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन में बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 मई को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला के जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम द्वारा वैभव संकुल संगठन दनगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पॉक्सो…
बस्तर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद, कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में प्रसिद्ध बस्तर में आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान एक बच्ची के साथ हुए संवाद का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने इसे आनंददायक पल बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जगदलपुर के नेतानार गांव में गुंडा धुर सेवा डेरा का जब उद्घाटन किया गया, वहां आदिवासी भाई-बहनों के चेहरे पर आशा की किरण देखी। राजनीति में मैं संवेदनशीलता…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के ग्राम कुशहा में आयोजित चौपाल के दौरान नीति आयोग द्वारा वित्तपोषित ‘मिशन कामयाबी’ के तहत संचालित ‘कामयाबी वेन’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस पहल के माध्यम से दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों तक आधुनिक डिजिटल शिक्षा और तकनीकी आधारित सीखने के अवसर पहुंचाए जाएंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और सीखने के अनुभव में सकारात्मक बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और…
