Author: junior editor
रायपुर. छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए है. राज्य सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में अब तक के सबसे ज्यादा अधिकारियों के तबादले किए है. इसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के रूप में देखा जा रहा है. देखें सूची
पहले सीजन के लिए रायपुर में दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू, , डिप्टी सीएम साव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच-1 पर शुरू हुआ। ट्रायल के लिए पंजीकृत 373 खिलाड़ियों में से 223 खिलाड़ियों ने पहले दिन उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लिया। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने ट्रायल स्थल पहुंचकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस…
3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय, SING फोरम 2026 में रखेंगे छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाएं रायपुर। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के नामांकन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक सिंगापुर जाने वाले छत्तीसगढ़ के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर में आयोजित होने वाले सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026 में भाग लेगा। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ को अपनी उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और निवेश के अवसरों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही सिंगापुर के व्यापार जगत, उद्यमियों और निवेशकों के साथ भविष्य के…
विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सम्मानित रायपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जशपुर जिले के पर्यटन क्षेत्र को महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय पहचान मिली है। जशपुर की संस्था ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को वर्ष 2026 का ‘सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। 27 सितंबर को रायपुर में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ट्रिप्पी हिल्स को यह सम्मान प्रदान किया। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन (सीजीटीटीए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्थानों एवं पर्यटन हितधारकों को…
00 अभनपुर के निमोरा और धुसेरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ में हुईं शामिल; गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार में लिया भाग 00 आंगनबाड़ी से हर परिवार का जुड़ाव बच्चों के बेहतर पोषण की ताकत बनेगा- मंत्री राजवाड़े रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के निमोरा और धुसेरा आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की, उन्हें चॉकलेट वितरित की और न्योता भोज में पौष्टिक भोजन कराया। मंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा छोटे बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार में भाग लेकर…
00 तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ 00 सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया लोकार्पण रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि युवाओ को सिर्फ नौकरी पाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि अपने विचारों को उद्यम में बदलने का साहस भी रखना चाहिए। एक अच्छा विचार, सही मार्गदर्शन और उपयुक्त तकनीक के साथ आगे बढ़े तो वही नवाचार सफल स्टार्टअप का रूप ले सकता है और आगे चलकर अनेक लोगों के लिए रोजगार का माध्यम बन सकता है। राज्यपाल डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर रायपुर में छत्तीसगढ़ के युवाओं में नवाचार,…
00 सूर्य नमस्कार चौक के लिए 76.81 लाख और सामुदायिक भवन के लिए 24.83 लाख स्वीकृत रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है। दोनों कार्यों की स्वीकृति मिलने से कुनकुरी में अधोसंरचना विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने ग्राम कलिबा में नवनिर्मित कलिबेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान इन दोनों विकास कार्यों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब कमजोर पड़ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, अब इसके कमजोर होने के साथ ही आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। प्रदेश में सामान्य से 5.6 फीसदी ज्यादा बारिश एक जून से 26 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में कुल 1150.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक अहम आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। शासन ने उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संचालक, जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार देने का आदेश जारी किया है। वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक हैं टिकरिहा आशीष कुमार टिकरिहा 2021 बैच के IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक (MD) के पद पर कार्यरत हैं। अब वे इसी जिम्मेदारी के साथ संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश राज्य शासन…
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. इसमें 38 अधिकारियों को अन्य विभाग में नई पदस्थापना दी गई है. इस संबंध में जीएडी ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विभिन्न विभागों में पदस्थ किया गया है. इस फेरबदल में गृह, वित्त, जल संसाधन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, चिकित्सा शिक्षा विभाग, परिवहन, खनिज साधन, मछली पालन, लोकभवन सचिवालय समेत कई अन्य विभागों में अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है. देखें आदेश की कॉपी
