Author: junior editor
बिलासपुर : अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट ने लंबित आवेदन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। जल संसाधन विभाग के दिवंगत कर्मचारी की बहू ने नियुक्ति के लिए आवेदन किया था, लेकिन लंबे समय तक उस पर कोई अंतिम निर्णय नही हुआ। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने संबंधित सक्षम अधिकारी को आवेदन का नियमों के आधार पर परीक्षण कर 40 दिन के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है। लंबे समय से विभाग में लंबित था आवेदन मामला जल संसाधन विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की मृत्यु के बाद उनके परिवार की ओर से…
छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में शुक्रवार को उस वक्त अफरा तफरी की स्थिति बन गई, जब कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास पुलिस की सरकारी गाड़ी अचानक आग की चपेट में आ गई। वाहन में सवार पुलिसकर्मियों ने हालात बिगड़ते देख तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। चलती गाड़ी से उठने लगीं आग की लपटें, मौके पर मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, सुकमा पुलिस का शासकीय वाहन कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन से अचानक तेज लपटें निकलने लगीं। आग तेजी से फैलने के कारण मौके पर मौजूद लोगों के बीच…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के अलग अलग मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टर गुरुवार से अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। रायपुर स्थित अंबेडकर अस्पताल और नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने नियमित ओपीडी से खुद को अलग रखा, लेकिन मरीजों की परेशानी को देखते हुए धरनास्थल पर ही वैकल्पिक ओपीडी शुरू कर दी। अस्पताल की ओपीडी छोड़ी, कैंटीन के सामने मरीजों की जांच शुरू हड़ताल के दौरान मेडिकल कॉलेज की कैंटीन के सामने जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। यहां मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ जरूरत के अनुसार उपचार भी उपलब्ध कराया गया। डॉक्टरों…
छत्तीसगढ़ : हाई कोर्ट ने तलाक से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए पति की अपील खारिज कर दी। पति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी उसे काले रंग और मोटे शरीर वाला कहकर अपमानित करती थी। अदालत ने कहा कि इस तरह के आरोप, जब ठोस साक्ष्य से साबित न हों, अपने आप में तलाक की डिक्री देने के लिए पर्याप्त आधार नहीं बनते। फैमिली कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट ने रखा बरकरार जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच ने फैमिली कोर्ट के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बंगाल की खाड़ी से सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से गुरुवार को दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई। राजधानी रायपुर में भी दिनभर मौसम बदला रहा और कई जगहों पर तेज बारिश देखने को मिली।बारिश के कारण तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली। दक्षिण छत्तीसगढ़ में कई जगह हुई बारिश, कुछ इलाकों में भारी बारिश पिछले 24 घंटे के…
रायपुर : रेलवे स्टेशन पर इन दिनों तैयारियां तेज हो गई हैं। आरपीएफ राइजिंग डे और रेलमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए स्टेशन परिसर में मरम्मत, साफ सफाई, रंग रोगन और यात्री सुविधाओं से जुड़े कई काम कराए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि कार्यक्रम से पहले स्टेशन का पूरा परिसर व्यवस्थित और बेहतर नजर आए। एक करोड़ के नियमित मेंटेनेंस के मुकाबले चार करोड़ के विशेष काम स्टेशन के नियमित रखरखाव के लिए हर साल करीब एक करोड़ रुपये का फंड होने की बात सामने आई है। वहीं इस बार स्टेशन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त…
Anant Chaturdashi Puja Vidhi: गणेश चतुर्थी के 12 दिवसीय उत्सव का आज शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को समापन हो रहा है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त में विधि विधान से विसर्जन करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख शांति की कामना की जाती है।अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन 14 गांठ वाला अनंत सूत्र बांधने की परंपरा है। पुरुष इसे दाहिने हाथ और महिलाएं बाएं हाथ में…
अंबिकापुर : गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। मणिपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में प्रशिक्षु DSP निशांत कुर्रे के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उनकी निजी कार में तोड़फोड़ कर दी गई। बताया जा रहा है कि रास्ते में गाड़ी को साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। गाड़ी को रास्ता देने की बात पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक गणेश विसर्जन का जुलूस जगदीशपुर इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान प्रशिक्षु DSP निशांत कुर्रे अपनी निजी कार से वहां से निकल…
छत्तीसगढ़ : सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्न्स के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को मंजूरी दे दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स को हर महीने 25 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।नया स्टाइपेंड 1 अक्टूबर 2026 से लागू किया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद इंटर्न डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टरों की स्टाइपेंड व वेतन से जुड़ी मांग को लेकर चल रहा आंदोलन भी खत्म हो गया है। महीने की आय में अब सीधे होगी…
जगदलपुर। बस्तर में मोती उत्पादन की अच्छी संभावनाएं होने के बावजूद किसान इस कारोबार की ओर अपेक्षित रुचि नहीं दिखा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र में मोती की खेती का प्रयोग सफल होने के बाद किसानों और महिला स्व सहायता समूहों को इसके उत्पादन की तकनीक भी सिखाई गई। इसके बावजूद प्रशिक्षण लेने वाले लोगों की ओर से बड़े स्तर पर मोती उत्पादन शुरू नहीं किया गया।जानकारों के अनुसार इसका सबसे बड़ा कारण मोती की बिक्री के लिए भरोसेमंद बाजार का अभाव है। बस्तर में पर्याप्त तालाब और जल संसाधन मौजूद हैं, इसलिए तकनीकी तौर पर यहां मोती उत्पादन की…
