Author: junior editor
मध्य प्रदेश : सिवनी जिले में रविवार 26 जुलाई को एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई। लखनादौन थाना क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर भोपाल से मंडला जा रही यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भयावह था कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। टक्कर के बाद मची अफरा तफरी, चार घायलों की हालत गंभीर जानकारी के मुताबिक हादसे में कहानी…
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।मृतक बच्चे की पहचान अव्यान सूर्या के रूप में हुई है। वह केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव का बेटा था। हादसे के बाद परिजनों ने प्रशासन और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। खेलते समय बिना सुरक्षा वाले गड्ढे में गिरा बच्चा जानकारी के अनुसार यह घटना कलाधाम सोसायटी के पास…
Bhojpuri Bawaal promo: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर दर्शकों के सामने आने वाली है। दोनों कलाकार अब नए शो ‘भोजपुरी बवाल’ में साथ नजर आएंगे। इस शो में दर्शकों को उनकी फिल्मों से अलग उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनदेखे पल देखने को मिलेंगे।शो का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में आम्रपाली दुबे भावुक होकर रोती हुई नजर आ रही हैं, जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने भोजपुरी क्वीन को…
मध्य प्रदेश : मऊगंज उपजेल से सामने आए एक मामले ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ बंदियों के परिजनों ने जेल प्रहरी तेजवीर शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि जेल प्रहरी नशे की हालत में बंदियों के साथ मारपीट करता है और मुलाकात के नाम पर पैसों की मांग भी की जाती है।परिजनों का कहना है कि पैसे नहीं देने पर बंदियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया जाता है। इन आरोपों के सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सफाई के दौरान…
मुरैना। पोरसा तहसील क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद दबंगों के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। आरोप है कि राजस्व विभाग द्वारा जेसीबी की मदद से रास्ता खाली कराने के अगले ही दिन दोबारा अवैध कब्जा कर लिया गया।इतना ही नहीं, विरोध करने पर शिकायतकर्ता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का मामला भी सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी और डर का माहौल बना हुआ है। राजस्व विभाग ने कार्रवाई कर कराया था रास्ता मुक्त जानकारी के अनुसार, तहसील पोरसा कार्यालय द्वारा जारी…
Sehore News: सीहोर जिले के भाऊखेड़ी में संचालित एक निजी स्कूल को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और जिला प्रशासन के निर्देशों के बावजूद स्कूल परिसर के अंदर ही किताबों की बिक्री की जा रही है।आरोप है कि ‘सरस्वती बाल विद्या मंदिर’ में प्राचार्य और संचालक का कार्यालय ही किताबों की दुकान की तरह इस्तेमाल हो रहा है, जहां विद्यार्थियों के अभिभावकों को निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की किताबें देने का आरोप जानकारी के अनुसार, स्कूल…
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाने का प्रभार संभालने के दूसरे ही दिन प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्षेत्र में विशेष अभियान शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने इलाके के गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके ठिकानों पर दबिश दी।अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता देखकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में घूमकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को सख्त चेतावनी दी। सूचीबद्ध बदमाशों के घरों की ली गई तलाशी सिरगिट्टी पुलिस ने अभियान के तहत सूचीबद्ध बदमाश समीर…
बिलासपुर : कथित 5 करोड़ रुपये की चोरी की खबर आखिरकार अफवाह साबित हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल किया गया दावा पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है। मामले की जांच के दौरान चोरी की वास्तविक रकम और बरामद सामान का खुलासा होने के बाद पुलिस ने लोगों से अपुष्ट खबरों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। परिवार ऋषिकेश गया था, तभी हुई वारदात पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रजनीश सेठ 18 जुलाई 2026 से अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने गए हुए थे। घर की सुरक्षा के लिए रात 10 बजे से सुबह…
छत्तीसगढ़ : महासमुंद जिले में अंधविश्वास के चलते एक महिला और उसके परिवार को कथित तौर पर टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बागबाहरा के आदेश के बाद पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला बागबाहरा क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड क्रमांक 9 का है। सामाजिक बहिष्कार और धमकियों का आरोप पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसके परिवार को टोनही-टोनहा कहकर अपमानित कर रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकियां भी दी…
छत्तीसगढ़: मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हैं। इसके चलते कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बढ़ी बारिश मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी…
