Author: junior editor
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं, पदार्थों के निर्माण, बिक्री, परिवहन, आयात-निर्यात, भंडारण एवं सेवन को नियंत्रित और प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट लागू है। एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों की विवेचना में गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने तथा आरोपियों को प्रभावी ढंग से दोषसिद्ध कराने के उद्देश्य से आज कबीरधाम जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कवर्धा में राजनांदगांव रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने भारत माता ए छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज…
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कहा है कि बच्चों की सुरक्षा और गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। दुर्व्यवहार, उत्पीड़न अथवा असुरक्षित वातावरण से संबंधित किसी भी शिकायत को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आवासीय विद्यालय और छात्रावास बच्चों के लिए केवल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो बेटियों ने देश का नाम रोशन कर दिया है। गीता यादव और मधु सिदार भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के साथ एशिया कप चैंपियन बनी हैं। चीन के मोकी में खेले गए फाइनल में भारत ने मेजबान चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। भारत के लिए निर्णायक गोल सानिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में किया। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का दबदबा रहा। क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 और फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। जापान के खिलाफ…
बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश – स्वयं मौका मुआयना करें, मानसून में भी सड़कों को आवागमन योग्य बनाए रखना सुनिश्चित करें वर्षा ऋतु के बाद निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों में लाएं तेजी, समयबद्ध रूप से पूर्ण हों सड़क निर्माण के कार्य – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों के कारण नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर शहर…
जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री ने जापानी विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद : छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से कराया परिचित सिरपुर सहित प्रदेश की समृद्ध विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार कर रही निरंतर प्रयास एनआईटी रायपुर के स्टार्टअप और तकनीकी नवाचारों से प्रभावित हुए जापानी विद्यार्थी रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी से आए 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। भारत-जापान इंटर एक्सचेंज कार्यक्रम के अंतर्गत तीन…
सोना : त्योहार के शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो बाजार भाव के साथ शुद्धता और अतिरिक्त शुल्क की जानकारी होना भी जरूरी है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में अंतर के अलावा मेकिंग चार्ज और टैक्स आपके अंतिम बिल को प्रभावित कर सकते हैं। दिल्ली में सोने का भाव: 10 ग्राम के लिए कितना बजट रखें? 14 सितंबर की उपलब्ध बाजार रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया…
पेट्रोल-डीजल ; 15 सितंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच घरेलू ईंधन दरें स्थिर रहने से वाहन चालकों को फिलहाल राहत मिली है। शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें: आपके शहर में आज क्या है भाव? देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हैं: शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत दिल्ली 102.12 रुपये 95.20 रुपये मुंबई 111.31 रुपये 97.97 रुपये कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये चेन्नई 107.78 रुपये 99.56 रुपये गाजियाबाद 101.76 रुपये 95.36 रुपये…
पंचांग : आज 15 सितंबर, 2026 मंगलवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. ये तिथि भगवान गणेश देवता द्वारा नियंत्रित होती है. विरोधियों के खिलाफ रणनीतिक योजना बनाने के लिए अच्छी है, लेकिन रिक्ता तिथि होने के कारण किसी भी तरह का शुभ काम करना नहीं चाहिए. 15 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष चतुर्थी दिन : मंगलवार तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्थी योग : एन्द्र नक्षत्र : स्वाति करण : विष्टि चंद्र राशि : तुला सूर्य राशि : सिंह सूर्योदय : 06:05:00 AM सूर्यास्त : 06:27:00…
मेष- 15 सितंबर, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आर्थिक लाभ और यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा है. व्यापार से सम्बंधित कामों के लिए लाभदायी शुरुआत रहेगी. व्यापार में आर्थिक लाभ भी होगा. घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा. पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. परिजनों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. कार्यस्थल पर आज आपको कोई अन्य काम मिल सकता है. दोस्तों के साथ शाम का समय प्रसन्नता से बीतेगा. वृषभ- 15 सितंबर, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा.…
बिलासपुर। पीएमश्री आत्मानंद विद्यालय मस्तूरी में पदस्थ लेक्चरर संजय पांडेय के वेतन से जीपीएफ के नाम पर काटी गई राशि उनके खाते में जमा नहीं किए जाने का मामला छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट पहुंच गया। याचिका में स्कूल प्राचार्य पर वेतन से राशि काटने के बावजूद उसे संबंधित जीपीएफ खाते में जमा नहीं कराने का आरोप लगाया गया था।मामले में हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद लेक्चरर के जीपीएफ खाते में काटी गई मूल राशि जमा करा दी गई। वहीं, राशि देर से जमा होने के कारण ब्याज के…
