Author: junior editor
रायपुर, छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। खिलाड़ी छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। राज्यपाल डेका ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया और आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल से भेंट…
रायपुर, ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ने की बिहान योजना की मदद से सूरजपुर जिले की सहाना अंसारी ने किराना दुकान शुरू की है। स्व-सहायता समूह से जुड़कर वे पिछले तीन वर्षों से आजीविका गतिविधि चला रही हैं। दुकान से होने वाली आय से वे घर के खर्च और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर रही हैं। ग्राम पंचायत दतिमा, जनपद पंचायत भैयाथान की निवासी सहाना अंसारी बताती हैं कि बिहान योजना के माध्यम से उन्हें 60 हजार रुपये का ऋण मिला था। इस राशि से उन्होंने किराना दुकान शुरू की। अब दुकान की आमदनी से बच्चों की स्कूल फीस, किताबें…
रायपुर, शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय (Government Dental College) में ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी चिकित्सकों यानी UG (स्नातक) और PG (स्नातकोत्तर) के विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और तनावमुक्त जीवनशैली के महत्व को समझाना था. इस कार्यक्रम के समन्वयक (Co-ordinator) डॉ. आर. के. दुबे रहे. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विविध चुनौतियों, पढ़ाई व करियर के तनाव को दूर करने के उपायों और एक संतुलित जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. डॉ. आर. के. दुबे…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों को मिलने वाले बोनस की गणना का आधार बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय के तहत बोनस की गणना के लिए निर्धारित राशि को 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इससे प्रदेश के सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े हजारों किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। 31,022 किसानों को मिलेगा बोनस का लाभ राज्य के चार सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े कुल 31,022 किसानों को पेराई सत्र 2025-26 के लिए 51.09 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा। सरकार के इस…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 42वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए रायपुर को चुना जाना प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। शहर के रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड में होने वाले समारोह के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल के जवान अपनी कार्यक्षमता, अनुशासन और साहस का प्रदर्शन करेंगे। भव्य परेड में महिला जवानों से लेकर कमांडो टीम तक दिखाएगी दमखम स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत आकर्षक परेड के…
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मजदूरों को नौकरी का लालच देकर दूसरे राज्य ले जाने और कथित तौर पर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो मजदूरों को नागपुर की बिस्किट फैक्ट्री में अच्छी तनख्वाह पर काम दिलाने का भरोसा दिया गया था, लेकिन उन्हें तमिलनाडु ले जाया गया। वहां उन्हें कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया और रिहाई के बदले उनके परिजनों से पैसे मांगे गए। पीड़ित मजदूर बालोद जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के करहीभदर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की…
Mata Durga Elephant Vahana Significance: शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू होते ही मां दुर्गा की आराधना और उनकी सवारी को लेकर श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्सुकता रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर नवरात्रि में देवी के आगमन और प्रस्थान के वाहन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि मां दुर्गा कभी हाथी, कभी घोड़े, कभी नाव तो कभी पालकी पर सवार होकर आती हैं। इन वाहनों को आने वाले समय की परिस्थितियों से जोड़कर देखा जाता है। इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होने की मान्यता है। धार्मिक परंपराओं और ज्योतिषीय मान्यताओं में इसे वर्षा, खुशहाली और…
रायपुर- राज्य सरकार ने गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इन पदों पर भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत श्रेणीवार आरक्षण का प्रविधान पहले ही किया जा चुका है। उनके अनुभव और दक्षता का लाभ राज्य सेवाओं में लेने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने राज्य शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन को भी मंजूरी दी। इसके तहत ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ किया जाएगा। पीएम मोदी की 25 वर्षों…
रायपुर. बरसात के बाद सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों के निर्माण को रफ्तार देने की पूरी तैयारी है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के साथ गुणवत्ता और समय-सीमा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। काम की प्रगति अब केवल दफ्तरों की रिपोर्ट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वरिष्ठ अधिकारी खुद मैदान में उतरकर निर्माण की वास्तविक स्थिति परखेंगे। कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ औचक निरीक्षण से भी गुणवत्ता और प्रगति पर नजर रखी जाएगी। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गरियाबंद जिले का दौरा कर सड़कों, पुलों और भवनों…
छत्तीसगढ़ मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में ओमेगा मेडिसिन अस्पताल की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल, कैंसर उपचार केंद्र का हुआ भूमिपूजन मुख्यमंत्री साय ने कहा – प्रदेश में ही कैंसर मरीजों को मिलेंगी उच्चस्तरीय उपचार सुविधाएं, दूसरे राज्यों पर निर्भरता होगी कम शहरों से लेकर सुदूर वनांचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनीं जरूरतमंद परिवारों का संबल मेडिसिटी से सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा, फार्मा उद्योग, अनुसंधान और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार रायपुर। मुख्यमंत्री…
