UPI Fraud: आज के समय में UPI के जरिए भुगतान करना आम बात हो गई है। पैसे भेजने या मंगाने के लिए लोग अक्सर अपनी UPI ID, मोबाइल नंबर या QR कोड साझा करते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि कहीं सिर्फ UPI ID किसी के पास पहुंच जाने से बैंक खाते से रकम तो नहीं निकल जाएगी। इसका सीधा जवाब है- नहीं। केवल UPI ID, मोबाइल नंबर या QR कोड के आधार पर कोई भी आपके खाते से पैसे नहीं निकाल सकता। UPI ID केवल एक डिजिटल पहचान होती है, जिसका उपयोग भुगतान भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

