Gold Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज के ताजा बाजार भाव जरूर जान लें। 3 जुलाई को जारी कीमतों के मुताबिक सोने और चांदी दोनों के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। इसका असर निवेशकों के साथ-साथ शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वाले ग्राहकों पर भी देखने को मिल रहा है। कई लोग फिलहाल खरीदारी टालकर कीमतों में संभावित नरमी का इंतजार कर रहे हैं।

