रायपुर। जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2026 का परिणाम रविवार देर रात घोषित किया गया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में रायपुर की छात्रा सान्वी मित्तल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4196 हासिल की है।
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है। एजुकेशन एक्सपर्ट्स के अनुसार इस वर्ष JEE एडवांस परीक्षा में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 56,880 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। इस तरह परीक्षा का कुल सफलता प्रतिशत लगभग 31.65 प्रतिशत रहा।
वहीं इस वर्ष परीक्षा का कटऑफ बढ़कर 92 अंक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18 अंक अधिक है। सामान्य वर्ग के लिए विषयवार कटऑफ में भी 8 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

