Mohammed Siraj: भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच कोलंबो में खेले गए तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के अंतिम दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बल्ले से धमाकेदार अंदाज दिखाया और लगातार तीन छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत तक पहुंचा दिया।

