बिलासपुर : स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक घटना सामने आई। गाना गाते समय छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कार्यक्रम को तुरंत रोक दिया गया।

