Sanjay Singh Chhattisgarh Visit: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

