छत्तीसगढ़ : सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की लगातार बढती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाने का फैसला किया है। इस व्यवस्था से यात्रियों को अधिक कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना रहेगी और यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया फैसला
रेल प्रशासन ने बताया कि ट्रेनों में बढती मांग और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त एसी-3 कोच अस्थायी रूप से जोडा जाएगा, जिससे अधिक यात्रियों को आरक्षित सीट उपलब्ध कराई जा सके।
इन तारीखों में मिलेगा अतिरिक्त AC-3 कोच
शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18030) में 11 जुलाई से 17 जुलाई तक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाया जाएगा।
वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18029) में 13 जुलाई से 19 जुलाई तक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कन्फर्म टिकट मिलने की बढेगी संभावना
रेलवे का मानना है कि अतिरिक्त कोच जुडने से एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे वेटिंग लिस्ट कम होने और अधिक लोगों को कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ जाएगी।
पहले भी बढ़ाई जा चुकी है कोचों की संख्या
इससे पहले भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इसी ट्रेन में अतिरिक्त एसी-3 कोच जोडे थे। ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 27 जून से 3 जुलाई 2026 तक अतिरिक्त कोच लगाया गया था। वहीं ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 29 जून से 5 जुलाई 2026 तक यह सुविधा दी गई थी। यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद रेलवे ने एक बार फिर यह व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।

