बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रायपुर-पलारी मार्ग पर घोटिया मोड़ के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों सगे भाई प्रेम धीवर, राज धीवर और खिलेश्वर धीवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल प्रेम धीवर ने बलौदाबाजार अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर हालत में राज धीवर और खिलेश्वर धीवर को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। हालांकि, डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद दोनों भाइयों को भी बचाया नहीं जा सका।
एक ही परिवार के तीन भाइयों की मौत से परिजनों में मातम पसरा है। पलारी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों को लेकर चिंता बढ़ा दी

