Author: junior editor

 कोरबा: कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय चिकित्सक डॉ. एल्विन की मौत का मामला सामने आया है। उनका शव अस्पताल परिसर स्थित कर्मचारी आवास के बाथरूम में मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। घटना के पीछे प्रेम संबंध टूटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों को…

Read More

 कोरबा: कटघोरा में शिक्षक दंपती के बीच चल रहा पुराना विवाद एक बार फिर सड़क से थाने तक पहुंच गया। कार में पति को एक युवती के साथ देखकर पत्नी ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने पति के हाथ पर हमला कर उसकी उंगली काट ली।घटना के बाद पति-पत्नी दोनों कटघोरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार में युवती को देखकर शुरू हुआ विवाद…

Read More

भोपाल-इंदौर: मध्य प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर की ओर रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते भोपाल, इंदौर, इटारसी और बीना से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।यह बदलाव अलग-अलग ट्रेनों के लिए 30 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग पर चलती रहेंगी, लेकिन फरीदाबाद स्टेशन पर यात्रियों के लिए ठहराव नहीं होगा। ऐसे में इस रूट पर यात्रा करने वालों को पहले से अपनी योजना जांच लेना जरूरी…

Read More

बिलासपुर: रतनपुर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर परिसर में युवक की चप्पल से पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। घटना के बाद भाजपा संगठन, मंदिर ट्रस्ट और पुलिस की ओर से अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई है। भाजपा ने रतनपुर अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री रेहाना बेगम को जांच पूरी होने तक संगठन के पद से मुक्त कर दिया है।वहीं घटना को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। पुराने विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव जानकारी…

Read More

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने दान और बैंकिंग प्रक्रिया दोनों को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 4 करोड़ रुपये का चेक दिया था। महिला की इच्छा थी कि इस पूरी राशि का इस्तेमाल मंदिर कर्मचारियों की सुविधाओं पर ही किया जाए।लेकिन जब ट्रस्ट ने चेक भुगतान के लिए बैंक में जमा कराया, तो खाते में पर्याप्त रकम नहीं मिली। जानकारी के अनुसार संबंधित खाते में सिर्फ 3 रुपये की राशि मौजूद…

Read More

रायपुर: रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते स्टेशन की मौजूदा यातायात व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सोमवार रात 11 बजे से मुख्य गेट नंबर-2 को बैरिकेडिंग लगाकर बंद करने की तैयारी है। हालांकि अंतिम निर्णय शाम को होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा।गेट नंबर-2 बंद होने के साथ इस रास्ते से प्लेटफार्म-1 तक यात्रियों की सीधी आवाजाही भी रुक जाएगी। इसके बाद यात्रियों और वाहन चालकों को रेलवे की ओर से तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। कुछ दिन ट्रायल के तौर पर चलेगा नया रूट रेलवे नए…

Read More

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक नाबालिग छात्रा के साथ स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय छात्रा ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में सवार हुई थी। आरोप है कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर उतार दिया।मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली और 11वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना…

Read More

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यसमिति बैठक कल 31 अगस्त 2026 को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जा रही है। यह बैठक प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक विभिन्न सत्रों में संपन्न होगी। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। दिनभर चलने वाले विभिन्न संगठनात्मक सत्रों में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

Read More

00 रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की बिजली के निजीकरण की कोई मंशा नहीं है और इस संबंध में जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिस सुनवाई को बिजली के निजीकरण से जोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है, वह एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। ऐसी रूटीन प्रक्रिया का अर्थ यह कतई…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह सांस्कृतिक आयोजन 1, 2 एवं 3 सितंबर 2026 को प्रतिदिन शाम 7 बजे से रायपुर के मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, सिविल लाइंस में आयोजित होगा। ‘रंग तरंग’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को नए और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियों के साथ संगीत की विभिन्न विधाओं का संगम देखने-सुनने को मिलेगा। आयोजन का…

Read More