Author: junior editor
रायपुर। मिल्क पावडर वाले एनालॉग पर लगे प्रतिबंध का असर अब दूध से बनने वाले पनीर की डिमांड और कीमत पर होने लगा है। पूछपरख बढ़ने की वजह से दुग्ध उत्पादक कंपनियों समेत लोकल डेयरी संचालकों ने इसके दाम बढ़ा दिए हैं। देवभोग का पनीर अब 430 रुपए हो चुका है, वहीं अमूल और वचन के पनीर की कीमत 400 रुपए प्रतिकिलो हो गई है। स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले पनीर की कीमत में भी 40 से 50 रुपए प्रतिकिलो तक बढ़ोतरी हुई है। शासन ने एनालॉग पनीर पर 31 जुलाई को प्रतिबंध लगाया था, जिसके बाद दूध से बनाए…
उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने के साथ ही उनसे आवेदन प्राप्त करने के लिए जिले के शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ एवं योजना के नोडल अधिकारी हरेश मंडावी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत आवासीय परिसरों में उपभोक्ताओं को योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान करने के साथ ही उनसे आवेदन प्राप्त करने के लिए 01 सितंबर मंगलवार को नरहरपुर के तहसील कार्यालय परिसर में शिविर लगाया जाएगा। इसी…
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुना ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण, कहा—प्रधानमंत्री का संवाद जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण की भावना को देता है नई ऊर्जा रायपुर— पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिक उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश की विविध उपलब्धियों, सामाजिक सरोकारों, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े महत्वपूर्ण…
बिलासपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाले चावल की गुणवत्ता सुधारने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार पीडीएस में अब उन्नत चावल उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रही है। नई व्यवस्था के तहत चावल में टूटे दानों की मात्रा मौजूदा 25 फीसदी से घटाकर अधिकतम 10 फीसदी किए जाने की योजना है।इस बदलाव का सीधा असर राशन लेने वाले परिवारों की थाली पर पड़ेगा। चावल में साबुत दानों की मात्रा बढ़ने से खाद्यान्न की गुणवत्ता पहले के मुकाबले बेहतर होने की उम्मीद है। बिलासपुर में 17 लाख से अधिक लोगों को मिल…
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के साथ कथित तौर पर घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गांव के सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने, कपड़े खींचने और मारपीट करने के आरोप हैं। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुरानी रंजिश से शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर…
रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों को संकलित करने वाली कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का विमोचन भी किया। खेल विभूतियों के जीवन और संघर्ष की झलक फोटो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की विभिन्न खेल विभूतियों के जीवन, संघर्ष और योगदान को छायाचित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में शहीद राजीव पाण्डेय, शहीद पंकज विक्रम, शहीद कौशल…
राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को मिला नया मंच रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय ने फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ की खेल विभूतियों के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और खेल जगत में उनके योगदान से संबंधित छायाचित्रों एवं जानकारियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेश के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक भावुक और बदलाव का संदेश देने वाली तस्वीर सामने आई। भानुप्रतापपुर के सुरक्षा बल कैंप में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी। करीब 25 वर्षों तक नक्सली संगठन में सक्रिय रहीं मीना के लिए यह क्षण विशेष रहा। कभी जिस वर्दी से टकराव और अविश्वास जुड़ा था, उसी वर्दी पहने जवान की कलाई पर उन्होंने रक्षा-सूत्र बांधकर नए रिश्ते और विश्वास की शुरुआत का संदेश दिया। हथियार की जगह हाथ में थी राखी रक्षाबंधन के आयोजन में मुख्यधारा में लौट चुकीं पूर्व नक्सली महिलाओं ने सुरक्षा बल के…
रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान किए गए। वहीं 540 अन्य खिलाड़ियों को भी नगद प्रोत्साहन राशि दी गई। इस तरह कुल 666 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपए की पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ी का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष केवल व्यक्तिगत…
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। सितंबर की शुरुआत से पहले प्रदेश में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त से 3 सितंबर तक कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अब बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।…
