Author: junior editor
बैंक में जमा कराने भेजे 5 लाख रुपये, फिर लापता हुआ कर्मचारी, रायपुर में एक्टिवा मिली लेकिन नकदी गायब
रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पांच लाख रुपये की नकदी लेकर कर्मचारी के कथित रूप से फरार होने का मामला सामने आया है। बैंक में रकम जमा कराने के लिए भेजा गया कर्मचारी न तो वापस लौटा और न ही उसके पास मौजूद नकदी का पता चल सका। बाद में उसका वाहन मैदान में लावारिस हालत में मिला, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। बैंक में कैश जमा कराने के लिए भेजा था कर्मचारी भाठागांव के साई विला निवासी दिब्यांश सिंह ने मामले को लेकर पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, वह…
Raipur Political Breaking News: रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से विभिन्न नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की गई है. जारी सूची में नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के लिए नेताओं को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है. नगर निगम बीरगांव (रायपुर): सौरभ सिंह को प्रभारी तथा भावना बोहरा एवं कमल गर्ग को सहप्रभारी बनाया गया है. नगर निगम भिलाई (दुर्ग): भूपेन्द्र सवन्नी प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि लक्ष्मी वर्मा और चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं. नगर…
रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे 27 से 29 अगस्त 2026 तक दुर्ग और रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 08834/08833 तीन फेरे लगाएगी। इस स्पेशल ट्रेन के चलने से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ समेत रास्ते के कई स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी। सुबह 10:30 बजे दुर्ग से रवाना होगी गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और 11:25 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके…
रायपुर। शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर से स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव निकलने वाले है। इस दौरान यदि स्कूलों की व्यवस्था ठीक नहीं मिली तो स्कूल प्रबंधकों को फटकार लगाने के साथ ही वे उन पर एक्शन भी ले सकते है। यादव ने कहा कि स्कूल घर की तरह है, वहां यदि कोई समस्या है तो उसमें सुधार करें। इस दौरान जेडी, डीईओ और बीईओ को दी चेतावनी दी कि 10 दिन का समय दिया जा रहा है सब सुधार लें। निरीक्षण के दौरान यदि व्यवस्था ठीक नहीं मिली तो किसी की खैर नहीं…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ की हर बेटी को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले, आगे बढऩे का हौसला मिले और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए हर जरूरी संबल मिले। बेटियां आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपनी सफलता की नई कहानी लिखें – इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
रायपुर: राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के साथ उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों के लिए शिक्षा के नए अवसरों के द्वार खोल रही है। योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों के बच्चों को प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में मोदी की गारंटी के तहत किए गए सभी वायदों को पूरा कर राज्य में विकास की गंगा बहा रही है। मुख्यमंत्री साय आज बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में शामिल होकर राज्य के माताओं, बहनों एवं बालोद जिले वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।…
मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की प्रदेश के शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में जोड़ रही राज्य सरकार : साय रामलला दर्शन योजना से 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन की सुविधा, अब तक 10 हजार श्रद्धालु हुए लाभान्वित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने माता श्रीमती जसमनी देवी साय के नाम लगाया रुद्राक्ष का पौधा बलरामपुर – रामानुजगंज जिले के ग्राम कर्रा की पावन धरा पर श्री महारुद्र यज्ञ एवं…
रायपुर। राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को इन खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य अलंकरण प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव…
सोना-चांदी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार कई दिनों की तेजी के बाद कुछ नरमी देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को सोना 2,700 रुपये की बढ़त के साथ 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं बुधवार सुबह मल्टी कमोडिटी बाजार और खुदरा स्तर पर कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। आज 24 और 22 कैरेट सोने का भाव 26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे उपलब्ध कीमतों के अनुसार 24 कैरेट सोने का रेट 1,63,430 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,811 रुपये…
