Author: junior editor
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की पांच शक्तिपीठों का चारधाम की तर्ज पर हो रहा विकास, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को मिल रही नई पहचान रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना से 50 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं रामलला के दर्शन मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का मिल रहा अवसर रायपुर — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम के समीप आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के…
महासमुंद शहर के विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने महासमुंद के लोहिया चौक में आयोजित कार्यक्रम में 31 करोड़ 60 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शहर के नए बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपये और नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। शहरों को आधुनिक बनाने पर सरकार का जोर उप मुख्यमंत्री…
रायपुर। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी परीक्षा 2026 का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर रायपुर उपेन्द्र किण्डो एवं पुलिस विभाग से सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री नंदनी ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
रायपुर : पुलिस ने रकम दोगुनी करने और नकली करेंसी को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पुणे के खंडाला स्थित एक रिसॉर्ट से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, 17 मोबाइल फोन, नोट के आकार के काले कागज, कांच की प्लेटें, दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले में पहले नागपुर से दो महिला आरोपियों…
रायपुर। ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तैयार करने की दिशा में लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान और आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत लखनपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। मछली पालन से गांव में ही बढ़ेगी आमदनी मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यवसायों को बढ़ावा देना जरूरी है। मछली पालन ऐसा क्षेत्र है, जिसके जरिए ग्रामीण परिवार अतिरिक्त आय का साधन तैयार कर…
दुर्ग : सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। अब राशनकार्डधारियों को चावल लेने के लिए राशन दुकान के तय समय और लंबी कतार पर निर्भर नहीं रहना होगा। अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम के जरिए पात्र हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार राशन प्राप्त कर सकेंगे।शासन और विश्व खाद्य कार्यक्रम के सहयोग से 8 अगस्त को गदा चौक के पास अंबेडकर चौक, सुपेला भिलाई स्थित पुराने वैशाली नगर थाना भवन में ग्रेन एटीएम स्थापित किया गया है। आधार से पहचान होगी, मशीन से मिलेगा पूरा राशन ग्रेन एटीएम से राशन लेने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक…
छत्तीसगढ़ : बस्तर अब अपनी नई पहचान के साथ देश-दुनिया के सामने आने की तैयारी कर रहा है। प्राकृतिक संपदा, जनजातीय परंपराओं और जैव विविधता से समृद्ध इस क्षेत्र को लंबे समय तक नक्सलवाद और हिंसा की खबरों के कारण उसकी वास्तविक पहचान नहीं मिल सकी। अब शांति, विकास और पर्यटन की संभावनाओं के साथ बस्तर की तस्वीर बदलने लगी है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में लेह-लद्दाख के अध्ययन एवं एक्सपोजर विजिट से लौटे पत्रकारों से मुलाकात के दौरान बस्तर के पर्यटन विकास और उसकी नई पहचान को लेकर विस्तार से चर्चा की। मीडिया के जरिए दुनिया तक…
रायपुर :पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रहा प्रोजेक्ट पुनर्जीवन अब तेजी से जमीन पर असर दिखाने लगा है। जिला प्रशासन और नगर निगम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में ऐसे पेड़ों और पौधों के आसपास बने अवरोध हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है, जो उनके प्राकृतिक विकास में बाधा बन रहे थे। अब तक 2302 ट्री गार्ड और 571 जगहों पर बने कंक्रीट के घेरे व पेवर हटाए जा चुके हैं। कंक्रीट और ट्री गार्ड से घिरे थे पौधे नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में पौधों के चारों ओर ट्री गार्ड, कंक्रीट संरचनाएं और पेवर ब्लॉक लगे हुए…
छत्तीसगढ़ :,मानसून की सक्रियता एक बार फिर तेज रहने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज वर्षा और वज्रपात का खतरा बना रह सकता है। आज इन जिलों में येलो अलर्ट रविवार को जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव जिले के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना…
छत्तीसगढ़ : बलरामपुर जिले में तीन साल के मासूम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने अवैध तरीके से इलाज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुरुआती कार्रवाई में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा संचालित चार क्लीनिकों को सील कर दिया गया है, जबकि जिले के अन्य संदिग्ध दवाईखानों और अवैध क्लीनिकों की जांच भी जारी है। मासूम के इलाज के बाद बिगड़ी हालत, मौत से उठा मामला जिले के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से बिना मान्यता प्राप्त डिग्री वाले लोगों द्वारा इलाज किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। मामला तब गंभीर हो गया जब…
