Author: junior editor
जगदलपुर। बस्तर पुलिस विभाग की वेतन शाखा में करोड़ों रुपये के वित्तीय गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि पिछले आठ से नौ महीनों के दौरान ऑनलाइन वेतन ट्रांसफर प्रक्रिया में हेरफेर कर कर्मचारियों के खातों में निर्धारित राशि से कहीं अधिक रकम भेजी जाती रही। मामले का खुलासा विशेष ऑडिट के दौरान हुआ, जिसके बाद तीन आरक्षकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ऑडिट में सामने आया करोड़ों रुपये का अंतर जानकारी के अनुसार रायपुर से पहुंची विशेष ऑडिट टीम ने वेतन भुगतान सॉफ्टवेयर और वित्तीय अभिलेखों की जांच…
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज एक प्रकरण में अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण की गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। समन के बाद भी नहीं पहुंचे अदालत अदालत ने इससे पहले जीतू पटवारी को समन जारी कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया था। निर्धारित समय पर पेश नहीं होने के बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी…
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ ग्वालियर स्थित MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज एक आपराधिक मामले में अदालत में पेश नहीं होने के बाद की गई है। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को निर्धारित की गई है। समन के बावजूद अदालत में नहीं हुए पेश जानकारी के अनुसार अदालत ने पहले जीतू पटवारी को समन जारी कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। न्यायालय में पेश नहीं होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। पुलिस की…
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मेहमान बनकर होटल में ठहरे एक युवक ने भरोसे का फायदा उठाते हुए होटल प्रबंधन को करीब दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया और फरार हो गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है। 25 जून को होटल में किया था चेक इन पुलिस के अनुसार तमिलनाडु निवासी भीमसेन जान 25 जून 2026 को रायपुर स्थित होटल हयात में ठहरा था। उसे होटल का कमरा नंबर 512 आवंटित किया गया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, वहीं आज भी राजधानी रायपुर सहित अनेक क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश का अनुमान व्यक्त करते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम प्रणाली के कारण बढ़ी बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक एक सक्रिय द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ ही दक्षिण…
राजस्थान : दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोलवा थाना क्षेत्र के द्वारापुरा गांव के पास हरिद्वार से इंदौर जा रही यात्री बस एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते बस आग की लपटों में घिर गई और यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस में सवार थे 39 यात्री प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में कुल…
नई दिल्ली। जुलाई की शुरुआत एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती कर दी है। नई कीमतें 1 जुलाई से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब इतने रुपये में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर नई दरें लागू होने के बाद 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,930 रुपये में उपलब्ध होगा। इससे पहले इसकी कीमत 3,113.50 रुपये थी। इस कटौती से होटल,…
Gold-Silver Price Today: जुलाई के पहले दिन सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चढ़ाव, डॉलर की स्थिति और घरेलू मांग का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में आभूषण खरीदने या निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए ताजा रेट जानना बेहद जरूरी हो गया है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की नई कीमत 1 जुलाई 2026 को 24 कैरेट सोने का औसत भाव 14,205 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 13,021 रुपये प्रति ग्राम के आसपास बिक रहा है।…
Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालती हैं। रोजाना कामकाज से लेकर परिवहन और घरेलू खर्च तक, ईंधन की कीमतों का प्रभाव हर क्षेत्र में दिखाई देता है। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी होने वाले दैनिक रेट पर वाहन चालकों की नजर बनी रहती है। मंगलवार को भी कंपनियों ने नई कीमतें जारी कर दी हैं। लगातार स्थिर हैं पेट्रोल और डीजल के भाव सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 30 जून 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें जारी कर दी हैं। राहत की बात…
पंचांग : आज 01 जुलाई, 2026 बुधवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पर माता दुर्गा का शासन है. नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग औ र चिकित्सा संबंधी कामों के लिए अच्छा दिन है. किसी भी तरह का अन्य बड़ा शुभ काम नहीं करना चाहिए. 1 जुलाई का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : आषाढ़ पक्ष : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा दिन : बुधवार तिथि : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा योग : एन्द्र नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा करण : कौलव चंद्र राशि : धनु सूर्य राशि : मिथुन सूर्योदय : 05:25:00 AM सूर्यास्त : 07:24:00 PM…
