Author: junior editor
दुर्ग। भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में बुधवार को हुए दर्दनाक औद्योगिक हादसे में 40 वर्षीय मजदूर राजेश निलवरकर की मौत हो गई। फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान एक भारी वस्तु उनके ऊपर गिर गई, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।राजेश की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद फैक्ट्री में प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद मृतक के परिजन और साथी मजदूर बड़ी संख्या में…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले से एक बेहद खतरनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक ग्रामीण ने कथित तौर पर जहरीले सांप को पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और गांव की गलियों में घूमता रहा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डसा, लेकिन उसने खतरे को नजरअंदाज कर दिया।जानकारी के अनुसार, संतराम भैना नामक ग्रामीण ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि पड़ोसी के घर में एक सांप घुस गया है। नशे की हालत में वह सांप को पकड़ने पहुंच गया और उसे काबू करने के बाद अपने…
इंदौर। हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक ITI की महिला गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ दिव्यांग छात्र-छात्राओं से भोजन के नाम पर पैसे लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई शिकायतकर्ता अंजू कोहली की शिकायत और अदालत के निर्देश के बाद की है।आरोपित गेस्ट फैकल्टी इंद्रा जाटव पर शासन की ओर से दिव्यांग विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले निशुल्क भोजन के बदले हर महीने 2 से 3 हजार रुपये तक वसूलने का आरोप है। मामले में पुलिस ने आपराधिक विश्वासघात से संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेस बंद…
नई दिल्ली। साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार मोबाइल सिम जारी करने की व्यवस्था को और सख्त करने जा रही है। नई प्रणाली के तहत डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि किसी व्यक्ति के नाम पर विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों और सर्विस एरिया में कुल कितने मोबाइल कनेक्शन सक्रिय हैं।इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य तय सीमा से अधिक सिम रखने वाले ग्राहकों की पहचान करना और संदिग्ध या अनावश्यक कनेक्शनों पर नियंत्रण स्थापित करना है। एक व्यक्ति के नाम पर कितने सिम हो सकते हैं वर्तमान नियमों के अनुसार,…
रायपुर। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में वंदे मातरम् को लेकर पारित प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लंबे समय से तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है और CWC का ताजा प्रस्ताव इसी सोच को आगे बढ़ाता है।अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस का यह कदम देश के साथ धोखे के समान है। उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिम परस्त राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी मुस्लिम लीग की विचारधारा की दिशा में आगे बढ़ रही है। उनके मुताबिक, CWC के प्रस्ताव ने कांग्रेस…
रायपुर। छत्तीसगढ़ खेल संचालनालय ने राज्य खेल अलंकरण 2025-26 के लिए अंतरिम सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश के कुल 55 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को अलग-अलग खेल पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया है। सूची सामने आने के बाद अब संबंधित खिलाड़ियों और अन्य पात्र लोगों को अपने नाम तथा चयन से जुड़ी जानकारी पर दावा या आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है।इस बार की चयन प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव भी देखने को मिला है। पहली बार अंतरिम सूची में पात्र खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त अंकों को भी सार्वजनिक किया गया है। इससे…
Duleep Trophy Final Venue: दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के शुरू होने से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के वेन्यू में बदलाव कर दिया है। पहले खिताबी मुकाबला बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रस्तावित था, लेकिन अब फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।टूर्नामेंट का आगाज 23 अगस्त से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाना है। BCCI ने 19 अगस्त को इस बदलाव की जानकारी साझा की। अब चेन्नई में होगा दिलीप ट्रॉफी का फाइनल दिलीप ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबलों के साथ नॉकआउट मैच भी बेंगलुरु के…
छत्तीसगढ़ : हाई कोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए 56 नव-नियुक्त सिविल जजों की पहली पदस्थापना कर दी है। इसके साथ ही उच्च और अधीनस्थ न्यायिक सेवा के कई अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों से जुड़े आदेश भी जारी किए गए हैं। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव की ओर से जारी अलग-अलग आदेशों में कुल 15 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना की जानकारी दी गई है। 29 अगस्त तक नए पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश राज्य शासन द्वारा प्रोबेशन पर नियुक्त 56 सिविल जज जूनियर डिवीजन को उनकी पहली पोस्टिंग मिल गई…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर अपनी मांगों को विस्तार से रखा। बातचीत के बाद डॉक्टरों ने राज्य सरकार पर भरोसा जताते हुए अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया। इस निर्णय के बाद इंटर्न डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के बीच बने गतिरोध में राहत की स्थिति बनी है। स्टाइपेंड बढ़ाने की दिशा में शुरू हुई कार्रवाई बैठक के दौरान इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि का मुद्दा प्रमुखता से उठा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि IMA-MSN छत्तीसगढ़ की ओर से दिए गए प्रस्ताव और संबंधित प्रकरण पर…
रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा ने छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के 18 अगस्त 2026 के आदेश के बाद उन्हें इस महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इससे पहले बोरा प्रमुख सचिव के रूप में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था। कार्यभार संभालते ही विभागीय योजनाओं की ली जानकारी नई जिम्मेदारी ग्रहण करने के बाद सोनमणि बोरा ने…
