Author: junior editor
नई दिल्ली। रक्षाबंधन 2026 की तारीख को लेकर इस बार कई लोगों के मन में उलझन बनी हुई है। वजह यह है कि सावन पूर्णिमा 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का यह पर्व आखिर किस दिन मनाया जाए।उपलब्ध पंचांग गणना के अनुसार इस असमंजस का जवाब 28 अगस्त में छिपा है। शुक्रवार को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए उदयातिथि के आधार पर रक्षाबंधन इसी दिन मनाना शुभ माना जा रहा है। 28 अगस्त को ही मनाया जाएगा रक्षाबंधन पंचांग…
रायपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 28 अगस्त 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शुक्रवार को पड़ने वाले इस अवकाश के दौरान प्रदेश के सरकारी कार्यालयों और विभिन्न शासकीय संस्थानों में कामकाज नहीं होगा। कोषालय और बैंकों में भी रहेगा अवकाश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 28 अगस्त को प्रदेश के सभी कोषालयों और बैंकों में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। रक्षाबंधन पर प्रशासनिक कामकाज रहेगा बंद सार्वजनिक अवकाश की घोषणा…
रायपुर : नगर निगम ने लंबे समय से राजस्व और अन्य शुल्क जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। निगम के सभी जोनों में राजस्व वसूली की कार्रवाई लगातार जारी है। बकाया राशि नहीं चुकाने वालों की संपत्तियों को सीलबंद किया जा रहा है, जबकि जरूरत के अनुसार नल कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई भी की जा रही है।नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा और जोन कमिश्नरों की निगरानी में सहायक राजस्व अधिकारियों की टीमें अभियान चला रही हैं। खास बात यह है कि कई मामलों में संपत्ति सील…
रायपुर : प्रेम संबंध से जुड़े विवाद में युवक को कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी वकील की ड्रेस पहनकर कोर्ट परिसर पहुंचा और न्यायालय के सामने सरेंडर किया। इसके बाद आमानाका पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एम्स के सामने हुआ था विवाद, फिर युवक पर चढ़ा दी कार मामला 14 अगस्त का है। आमानाका थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक परमजीत रणगण्ही की शादी शिखा…
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात रायपुर- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से रायपुर स्थित उनके निवास पर भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर कार्यालय के महाप्रबंधक मनीष पराशर ने शिष्टाचार भेंट की। प्रभारी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात हुई इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के विस्तार, मुद्रा प्रबंधन तथा भारतीय रिज़र्व बैंक से संबंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। बैठक के दौरान वर्तमान में नागपुर से होने वाले करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन को नवा रायपुर में स्थापित करने की दिशा में की जा रही महत्वपूर्ण पहल पर भी चर्चा हुई। नवा रायपुर…
00 समाज कल्याण मंत्री राजवाड़े व स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक रायपुर। दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महानदी भवन, मंत्रालय, अटल नगर में समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट प्रकरणों की होगी त्वरित जांच बैठक में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत 186 व्यक्तियों से संबंधित प्रकरणों की जांच सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य मेडिकल बोर्ड अथवा संभागीय मेडिकल…
00 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने आभा, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े रायपुर। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में आयोजित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम)की मॉडल डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव कार्यशाला में राज्य की डिजिटल हेल्थ प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यशाला में बताया गया कि एबीडीएम का सबसे नागरिक-केंद्रित हिस्सा आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) है, जिसके ज़रिए नागरिक अपनी जांच रिपोर्ट, प्रिस्क्रिप्शन और अन्य स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में…
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षकों के हुए तबादले, SP ने जारी की लिस्ट…देखें सूची…..!!
रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस में निरीक्षकों के तबादले हुए हैं। ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने यह सूची जारी की है। जारी आदेश में 6 इंस्पेक्टर को नई जिम्मेदारी दी गई हैं। देखें लिस्ट…..
बिलासपुर : हाईकोर्ट ने जमीन के राजस्व रिकॉर्ड से जुड़ा काम करने के बदले 2 हजार रुपए रिश्वत लेने के दोषी पूर्व पटवारी माधव सिंह चंदेल की दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। हालांकि मामला करीब 23 साल पुराना होने और आरोपी की उम्र 73 वर्ष होने को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने सजा की अवधि कम कर दी है।जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत दी गई एक साल की सजा को घटाकर छह महीने कर दिया। वहीं धारा 13(1)(डी) सहपठित धारा 13(2) के तहत दो साल की सजा को घटाकर…
बिलासपुर : चंदा मांगने के बहाने घर में घुसकर महिला से मारपीट और जेवर लूटने का मामला सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वेयर हाउस रोड स्थित सरकारी क्वार्टर की बताई जा रही है। आरोप है कि चंदा मांगने पहुंची महिला ने घर में मौजूद ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर दिया। हमले के बाद महिला के बेहोश होने पर आरोपी उसके जेवर लेकर मौके से फरार हो गई।पीड़िता को होश आने के बाद उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के…
