Author: junior editor

अंबिकापुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी उड़नदस्ता टीम ने अंबिकापुर के पटपरिया इलाके में छापेमारी कर किराए के मकान में चल रही महुआ शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में तैयार शराब और शराब बनाने के लिए रखा गया महुआ लाहन बरामद किया गया है।मामले में टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। किराए के मकान में चल रहा था शराब बनाने का कारोबार सहायक जिला आबकारी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने राज्य के जीएसटी विभाग में वर्ष 2021 और 2022 के दौरान हुई पदोन्नति परीक्षाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर इन परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।कंवर का आरोप है कि राज्य कर निरीक्षक के 42 पदों पर पदोन्नति के लिए आयोजित परीक्षा में प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से नहीं अपनाया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। करीब 350 कर्मचारियों ने दी थी परीक्षा…

Read More

जगदलपुर। बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के सरकारी दावों के बीच तोकापाल विकासखंड के ग्राम एर्राकोट से सामने आई तस्वीर जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। यहां बच्चे नियमित रूप से स्कूल तो पहुंच रहे हैं, लेकिन उनके पास पढ़ाई के लिए अपना स्कूल भवन नहीं है। करीब तीन साल पहले पुराने और जर्जर स्कूल भवन को तोड़ दिया गया था। इसके बाद नया भवन बनाने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हो सका है। पंचायत भवन में चल रही बच्चों की कक्षाएं स्कूल भवन नहीं होने के कारण फिलहाल बच्चों की कक्षाएं…

Read More

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए घोषित राष्ट्रपति पदकों का सम्मान अब स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में किया जाएगा। 15 अगस्त को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय चयनित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक प्रदान करेंगे। इनमें एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट सेवा के लिए एक अधिकारी सम्मानित विशिष्ट सेवाओं के लिए रक्षित केंद्र, धमतरी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक…

Read More

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर और नागपुर आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने डीआरआई नागपुर के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य का विदेशी सोना बरामद किया है। संयुक्त टीम ने ट्रेन में तलाशी के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। उनके कब्जे से 1.242 किलोग्राम सोना मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में रायपुर से नागपुर के बीच की गई। बरामद सोने में सात गोल्ड बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल है। गुप्त…

Read More

बेमेतरा। जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या से सनसनी फैल गई है। ग्राम कमकावड़ा में 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी के शव घर में खून से लथपथ हालत में मिले। घटना की जानकारी सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में मातम पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों के मुताबिक हत्या की वजह अभी…

Read More

‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह में हुए शामिल 100 युवा कलाकारों की एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र, देशभक्ति के गीतों ने बांधा समां राजधानी रायपुर की शाम आज देशभक्ति के सुरों से गूंज उठी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह में प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से आए 100 युवा कलाकारों ने विभिन्न वाद्ययंत्रों के साथ एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति देकर देशभक्ति का…

Read More

00 मुख्यमंत्री साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल की कामना की 00 हरेली प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पशुधन के सम्मान और खेती-किसानी के गौरव का पर्व – साय 0 पारंपरिक वेशभूषा में पिंक ऑटो से कार्यक्रम स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 00 पौधरोपण से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगाया पारिजात का पौधा 00 लोकगीत-लोकनृत्य, गेड़ी-बिल्लस जैसे पारंपरिक खेल और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से मुख्यमंत्री निवास में उतरा गांव का रंग 00 ड्रोन…

Read More

00 हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में तिरंगा रैली, शहीद जवानों के परिजनों को तिरंगा भेंट कर किया सम्मान रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजापुर जिले में देशभक्ति से ओतप्रोत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय और सभी ब्लॉक मुख्यालयों में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बीजापुर जिला लंबे समय तक माओवाद से प्रभावित रहा है। 31 मार्च 2026 को जिले…

Read More

00 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेगा तिरंगा, फूंका विकास का बिगुल, किया विकास के आगाज का संदेश रायपुर। बस्तर में शांति, एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश लेकर बुधवार को नारायणपुर जिला मुख्यालय के हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड से बस्तर तिरंगा यात्रा 2026 का शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री  विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप बाइक पर तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व करते हुए रवाना हुए, जिसे क्षेत्र के विभिन्न समाज प्रमुखों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस्तर तिरंगा यात्रा के आयोजन में शामिल बच्चों से मंत्री द्वय ने उनके बीच पहुंच कर आत्मीयता के साथ…

Read More