Author: junior editor
छत्तीसगढ़ : 14 अगस्त 2026 से एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने बताया है कि बिलासपुर और सरगुजा संभाग में बारिश का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों के लिए…
Shravani Mela Special: श्रावणी मेला के दौरान बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन में विस्तार किया गया है। अब यह स्पेशल ट्रेन पहले की तुलना में अधिक दिनों तक चलेगी, जिससे यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। दोनों दिशाओं में बढ़ाए गए अतिरिक्त फेरे रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08895 इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल पहले 1 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को कुल पांच फेरों के लिए निर्धारित थी।…
14 अगस्त 2026 : सोना और चांदी दोनों ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है। हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोने में करीब एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के बीच यह सवाल फिर उठ गया है कि मौजूदा स्तर पर खरीदारी सही रहेगी या कुछ और गिरावट का इंतजार करना बेहतर होगा। आज का गोल्ड और सिल्वर रेट 14 अगस्त की सुबह उपलब्ध बाजार…
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, 14 अगस्त 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने लगातार स्थिर दरें बरकरार रखी हैं। 25 मई 2026 के बाद से ईंधन के दामों में कोई नया संशोधन नहीं किया गया है। इससे पहले पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल…
पंचांग : आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार, के दिन श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष द्वितिया तिथि है. इसके देवता विवादेव होते हैं. इस दिन चंद्रमा का दर्शन शुभ माना जाता है. शादी, वेडिंग रिंग की खरीदी और देवताओं की स्थापना के लिए यह तिथि शुभ होती है. किसी भी तरह के तकरार या विवाद के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. 14 अगस्त का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : श्रावण पक्ष : शुक्ल पक्ष द्वितिया दिन : शुक्रवार तिथि : शुक्ल पक्ष द्वितिया योग : परिध नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी करण : बलव चंद्र राशि :…
मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज आप अपने गुस्से पर संयम रखें. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी. नौकरीपेशा लोगों को काम ज्यादा होने से थोड़े परेशान हो सकते हैं. संतान के मामले में चिंता पैदा होगी. पेट संबंधी बीमारियों से परेशान होंगे. यात्रा में अवरोध आएगा. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद रह सकता है. विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करने की सलाह दी जाती है.…
रायपुर ; छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल इस वर्ष मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। ज़िला प्रशासन द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे पुलिस ग्राउंड आमाखेरवा, मनेन्द्रगढ़ में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न होगा। मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम विवरण जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम की समय-सारणी इस प्रकार है: प्रातः 08:58 बजे: माननीय मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 09:00 बजे: राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण, सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09:07 बजे: मुख्य अतिथि द्वारा परेड…
रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिला मुख्यालय में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे प्रातः 9 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में रायगढ़ जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य व्यक्तियों को…
रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले के 211 सर्वाेच्च बलिदानी वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के अमूल्य सहयोग से आज नक्सलवाद का खात्मा संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा उन क्षेत्रों से गुजर रही है, जहां कभी नक्सल आतंक के कारण पहुंचना भी मुश्किल था। आज उन्हीं क्षेत्रों में पूरे गौरव और उत्साह के साथ तिरंगा लहराया जा रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप ने की हर घर तिरंगा लगाने की अपील वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तिरंगा देश की आन,…
रायपुर, 13 अगस्त. छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने के संकेत हैं. राजधानी रायपुर में आयोजित पांचवें दो दिवसीय ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट के समापन अवसर पर स्टील और एल्युमिनियम सेक्टर में ₹13,800 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित इस समिट में देशभर से उद्योगपति, विशेषज्ञ और नीति-निर्माता शामिल हुए. 10 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर नए निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ 10,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. इससे राज्य के युवाओं…
