Author: junior editor
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG-TET-2024) से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने फाइनल आंसर-की से हटाए गए प्रश्नों को दोबारा शामिल करने की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़े तकनीकी मामलों में विशेषज्ञ समिति के निर्णय में हस्तक्षेप तभी किया जा सकता है, जब वह पूरी तरह मनमाना, दुर्भावनापूर्ण या कानून के विपरीत हो। एक अंक से चूके अभ्यर्थियों ने दी थी चुनौती याचिकाकर्ताओं का कहना था कि फाइनल आंसर-की में सेट-A का प्रश्न संख्या 56, सेट-B…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश की रफ्तार कुछ धीमी पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक अधिकांश इलाकों में वर्षा की तीव्रता कम रहने की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर प्रदेश में बारिश का दौर तेज हो सकता है। मंगलवार 11 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। सोमवार को रायपुर 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। हालांकि शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। रायपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे, बारिश के…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। सलियाटोली पहुंचने के बाद सीधे कुनकुरी जाएंगे मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे सलियाटोली हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग के जरिए कुनकुरी रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा में वे शामिल होकर लोगों के साथ राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश देंगे। शाम को बगिया पहुंचकर करेंगे रात्रि विश्राम तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री…
Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज मामूली मजबूती दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत में दाम दबाव में नजर आए, लेकिन दिन खत्म होते-होते बाजार में तेजी लौट आई। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 42 रुपये महंगा होकर 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। यदि आप आज सोने के गहने खरीदने या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो ताजा कीमतों की जानकारी जरूर देख लें। दिल्ली में कितना है सोने का भाव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,300 रुपये…
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। सोमवार को इसमें लगभग पांच प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई और यह 87.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। मंगलवार, 11 अगस्त की सुबह भी तेजी का सिलसिला जारी रहा और शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड करीब 87.88 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों…
पंचांग : आज 11 अगस्त, 2026 मंगलवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान रुद्र शासन करते हैं. साधना करने, शिव पूजा और समस्याओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए ये एक अच्छा दिन है. लेकिन, विवाह या शुभ समारोह इस दिन नहीं करना चाहिए. 11 अगस्त का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : श्रावण पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्दशी दिन : मंगलवार तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्दशी योग : सिद्धि नक्षत्र : पुनर्वसु करण : विष्टि चंद्र राशि : कर्क सूर्य राशि : कर्क सूर्योदय : 05:47:00 AM…
मेष- चंद्रमा आज 11 अगस्त, 2026 मंगलवार को कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. भावनाओं का अतिरेक आपके मन को संवेदनशील बना देगा, इसलिए किसी की वाणी और व्यवहार से आपको बुरा महसूस होगा. माता की अस्वस्थता के कारण आपको चिंता होगी. आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. नींद नहीं आने से समस्या हो सकती है. पानी वाली जगहों पर जाना खतरनाक साबित हो सकता है. यह समय विद्यार्थियों के लिए फलदायक है. मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए धार्मिक काम में मन लगाएं. संपत्ति के विषय में अधिक चिंता न करें. वृषभ- चंद्रमा आज…
00 राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एक उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 00 एनडीएमए ने दी राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में गाइडलाइन्स रायपुर। राज्य में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने और पूर्व तैयारियों को पुख्ता करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एक उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन की वास्तविक क्षमताओं और अंतर-विभागीय समन्वय को परखने के लिए 18 अगस्त को राज्य स्तरीय टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को व्यापक मॉक एक्सरसाइज (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया जाएगा। त्वरित राहत व बचाव के लिए तैयारियों का परीक्षण आवश्यक राजस्व एवं…
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर, 10 अगस्त 2026 महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि शासन की लंबी सेवा देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत्ति के समय किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कठिनाई का…
रायपुर. 10 अगस्त 2026 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 9 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजनांदगांव में प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि…
