Author: junior editor
15.92 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम रायपुर. 10 अगस्त 2026 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राजनांदगांव शहर में 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 15 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से प्रदेश के सबसे बड़े 2000 सीटर ऑडिटोरियम का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, विद्युतीकरण, पेयजल, मुक्तिधाम उन्नयन एवं सामुदायिक भवन सहित विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम में 15वें वित्त आयोग 12…
मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वाेपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों की शौर्यगाथा का किया स्मरण, शहीद वीर नारायण सिंह और गुण्डाधुर को किया नमन रायपुर, 10 अगस्त 2026 हाथों में लहराता तिरंगा, भारत माता के जयघोष, देशभक्ति के गीत और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हजारों नागरिकों का उत्साह – राजधानी रायपुर आज पूरी तरह तिरंगे के रंग में रंगी नजर आई। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकली भव्य…
रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में सोमवार से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ हो गया। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तिरंगा यात्रा को रवाना कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा में भाग लिया और देशभक्ति के नारों के बीच आजादी के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। 15 अगस्त तक प्रदेशभर में होंगे विविध कार्यक्रम राज्य सरकार के अनुसार यह अभियान 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। जिला, मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान घरों,…
रायुपर / छत्तीसगढ़ की पंडवानी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच इंडिया हैबिटेट सेंटर में अपनी पूरी जीवंतता के साथ प्रस्तुत हुई। महान पांडवानी कलाकार और पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय तीजन बाई की स्मृति को समर्पित विशेष प्रस्तुति के साथ आईएचसी लोक संगीत सम्मेलन 2026 का शुभारंभ हुआ। पंडवानी की इस प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा को दिल्ली के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक बार फिर प्रमुखता से सामने रखा। *छत्तीसगढ़ की इस विशिष्ट लोक शैली की ताकत पंडवानी* इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टाइन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पांडवानी कलाकार प्रभा यादव ने पारंपरिक संगीतकारों के साथ…
रायपुर / पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के हार्ट-चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने फेफड़ों की जटिल सर्जरी के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए मात्र 20 दिनों में 9 तथा इस संख्या को मिलाकर पिछले दो महीनों में कुल 13 लोबेक्टॉमी (फेफड़े के संक्रमित हिस्से को निकालने की सर्जरी) सफलतापूर्वक कर मरीजों को नया जीवन दिया है। इनमें दो आपातकालीन सर्जरी ऐसे मरीजों की की गई, जिन्हें खांसी के साथ अत्यधिक रक्तस्राव (हेमोप्टाइसिस) हो रहा था। आधुनिक तकनीक और एडवांस्ड लंग स्टेपलर की सहायता से की गई इन जटिल सर्जरियों…
औषधियों के अवैध भंडारण एवं विक्रय, बिना वैध अनुज्ञप्ति के औषधि कारोबार, प्रतिबंधित एवं नियंत्रित औषधियों के अनियमित विक्रय तथा औषधियों के परिवहन में नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध हो रही हा कार्रवाई रायपुर, 10 अगस्त 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा राज्य भर में औषधि प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, क्रय-विक्रय अभिलेख, बिल/चालान, स्टॉक रजिस्टर, नियंत्रित एवं स्वापक/मनःप्रभावी औषधियों से संबंधित रिकॉर्ड तथा औषधियों के क्रय स्रोत एवं वितरण श्रृंखला की विशेष रूप से जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर औषधियों की जब्ती, नमूना संकलन, कारण बताओ सूचना, प्रशासनिक कार्रवाई तथा अनुज्ञप्ति निलंबन जैसी कार्रवाई…
बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता सेवाओं को मजबूत करने पर जोर जिलों में पोषण कार्यक्रमों के विस्तार पर हुई चर्चा रायपुर, मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य में बच्चों के लिए चलाये जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर यूनिसेफ और राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी की बैठक ली। बैठक में राज्य में बच्चों के लिए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और स्वच्छता सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाये जाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श…
छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति परंपरा व आस्था से जुड़ा है हरेली तिहार छगन लाल लोन्हारे संयुक्त संचालक, जनसंपर्क प्रदेश सरकार किसानों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गांव, गरीब और किसान सरकार की पहली प्राथमिकता में हैं। देश की जीडीपी में कृषि का बड़ा योगदान है, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मूल आधार भी कृषि ही है और छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की इन ढाई साल के अवधि में किसानों के हित में लिए गए नीतिगत फैसलों से खेती किसानी को नया…
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ भाजपा मंडल को भंग किए जाने के फैसले के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का विरोध तेज हो गया है। मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले और मंडल को दोबारा बहाल करने की मांग उठाई। ‘गलती नहीं थी, फिर कार्रवाई क्यों?’ प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. रमन सिंह के सामने सवाल रखा कि यदि डोंगरगढ़ मंडल की कोई प्रत्यक्ष भूमिका या गलती नहीं थी, तो पूरे मंडल को भंग करने का निर्णय क्यों लिया गया। पदाधिकारियों का कहना था कि बिना मंडल को विश्वास में लिए यह फैसला लिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं…
भिलाईनगर। दुर्ग जिले के भिलाई में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। स्मृतिनगर थाना पुलिस की छापेमार कार्रवाई में स्पा सेंटर के मैनेजर, एक महिला दलाल और अन्य आरोपियों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से मोबाइल फोन, नकदी और कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित एक वेलनेस स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की…
