Author: junior editor
Aaj ka Panchang 10 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. सर्वपितृ अमावस्या आज 10 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रात 9:19 बजे तक रहेगी. इसे सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है. इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी. शनिवार सुबह 6:25 बजे सूर्योदय और शाम 6:02 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 5:51 चंद्रोदय और शाम 5:44…
रायपुर : नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पुनर्वासितों को भूमि, आवास, रोजगार और शासन की सभी सुविधाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें – उप मुख्यमंत्री शर्मा *गंभीर अपराध, जनहानि और यूएपीए से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य पात्र प्रकरणों की वापसी पर जोर* *5 नवंबर तक राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश, जिलावार प्रत्येक प्रकरण की हुई समीक्षा* *अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ लौटे लगभग 900 पुनर्वासितों पर जताया हर्ष, आजीविकापरक प्रशिक्षण और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश*…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि युवा शक्ति ही विकसित और सशक्त भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और संकल्प देश को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने कौशल एवं क्षमताओं का उपयोग समाज तथा देश के विकास के लिए करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके युवाओं की सोच, मेहनत और कार्यक्षमता पर निर्भर करती है। शिक्षित, कुशल और…
रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से जशपुर जिले के गंभीर बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय ऋतिक यादव के बेहतर उपचार की राह आसान हो गई है. मुख्यमंत्री ने ऋतिक के बोन मैरो ट्रांसप्लांट सहित आवश्यक उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है. इस सहायता से ऋतिक का कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित अस्पताल में उपचार कराया जा सकेगा. मुख्यमंत्री की इस पहल से बच्चे के महंगे इलाज को लेकर चिंतित परिवार को बड़ी राहत और नई उम्मीद मिली है. जशपुर जिले के निवासी ऋतिक यादव,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल शैक्षणिक योग्यता तक सीमित न रखते हुए उन्हें आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुखी कौशल से सशक्त बनाना है. इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एवं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा प्रतिष्ठित औद्योगिक एवं प्रशिक्षण संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू), तकनीकी शिक्षा में नए पाठ्यक्रमों…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने दोनों पदों के लिए प्रस्तावित लिखित परीक्षाओं के आयोजन पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह फैसला भर्ती विज्ञापन में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण व्यवस्था को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान आया है। अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब मांगा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब अभ्यर्थियों को परीक्षा की अगली तारीख और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े नए निर्देशों का इंतजार करना होगा। किस तारीख को होनी थी परीक्षा?…
भोपाल: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसका असर मध्य प्रदेश से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों पर भी पड़ रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत जबलपुर, भोपाल और कोटा से चलने वाली ट्रेनों के साथ इंदौर और उज्जैन से दिल्ली की ओर जाने वाली कुछ गाड़ियां भी प्रभावित बताई गई हैं। इस बदलाव के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में फेरबदल करना पड़ सकता है। ऐसे में स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना है, जो अब तक पंजीकरण नहीं करा सके हैं। अभियान में युवाओं और सूची से छूट चुके मतदाताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। स्कूलों में लगेंगे शिविर, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद निर्वाचन विभाग की योजना के तहत स्कूलों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के जरिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके…
भोपाल: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने ओएसडी दीपम रायचुरा को पद से हटा दिया है। शराब दुकानों के ठेकों से जुड़े कथित रिश्वत मामले में यह कार्रवाई सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ने क्या दी सफाई? जगदीश देवड़ा ने कहा है कि जिस समय दीपम रायचुरा पर आरोप लगाए गए थे, उस वक्त वे उनके ओएसडी के पद पर कार्यरत नहीं थे। अब इस मामले में विभागीय जांच के जरिए तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। क्या है पूरा मामला? दीपम रायचुरा पर शराब…
रायपुर। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं पुरातत्व विभाग की योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन विकास से जुड़ी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से जोड़कर प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन…
