Author: junior editor
नई दिल्ली: कैंसर के इलाज पर होने वाले भारी खर्च से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की बिक्री पर व्यापारिक मार्जिन सीमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नई व्यवस्था के तहत इन दवाओं पर अधिकतम खुदरा मूल्य यानी एमआरपी का 30 प्रतिशत तक व्यापारिक मार्जिन रखने का प्रावधान किया गया है। सरकार का अनुमान है कि इस फैसले से कई कैंसर दवाओं की कीमतों में 70 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। इससे मरीजों को हर साल करीब 2,500 करोड़ रुपये की बचत होने…
भोपाल: मध्य प्रदेश में पतंजलि के 200 एमएल पैक वाले गाय के घी के एक बैच को खाद्य जांच में असुरक्षित घोषित किया गया है। मामला सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने संबंधित बैच की बिक्री और सप्लाई पर पूरे प्रदेश में रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बाजार में पहले से मौजूद उत्पादों को भी वापस मंगाया जा रहा है। विभाग ने साफ किया है कि प्रतिबंधित बैच का घी बिक्री के लिए उपलब्ध मिलने पर उसे जब्त किया जाएगा। छिंदवाड़ा से शुरू हुई जांच, लैब रिपोर्ट में खुलासा यह मामला बैच नंबर FAWB260017 से जुड़ा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने पारंपरिक पागा पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान भी किया।मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए समिति के सदस्यों का आभार जताया। बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और जनजातीय विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। अपनी अनूठी परंपराओं के कारण इस पर्व की पहचान देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। 75 दिनों तक…
रायपुर। नवरात्रि के दौरान राजधानी रायपुर में होने वाले गरबा आयोजनों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर में बड़े स्तर पर गरबा आयोजित करने वाले आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था से जुड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुमति की शर्तों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आयोजन की अनुमति भी रद्द कर दी जाएगी।डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल ने गरबा आयोजकों के साथ बैठक में सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन…
सफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश साफ-सफाई की व्यवस्था और एसएलआरएम सेंटर का लिया जायजा पीएम आवास पहुंचकर हितग्राहियों से मिले, जानी समस्याएं रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज खुद स्कूटी चलाकर अम्बिकापुर शहर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था और डीसी रोड स्थित एसएलआरएम सेंटर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बने आवासों के हितग्राहियों से बातचीत की और अधिकारियों को नागरिक सुविधाएं बेहतर बनाने तथा सड़क निर्माण एवं मरम्मत के काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एसी कोच में काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य भत्ते के मामले में केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन की याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की ओर से दिए गए आदेश को बरकरार रखा है। इस फैसले से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग और रायपुर मंडल में कार्यरत 14 एसी कोच तकनीशियनों और सहायकों को अतिरिक्त कार्य भत्ता मिलने का रास्ता साफ हो गया है।मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र और न्यायमूर्ति संतोष शर्मा की युगलपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद यह निर्णय सुनाया। कैट के आदेश को चुनौती…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है। प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट चुका है। बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ ही राजधानी रायपुर में दिन के समय गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को रायपुर में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर में 34 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा बारिश थमने के बाद राजधानी में लोगों को दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं से अपनी रुचि को पहचानकर जीवन का लक्ष्य तय करने और उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की युवा आबादी देश की सबसे बड़ी ताकत है। इसी सामर्थ्य के बल पर विकसित और सशक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है। सफलता के लिए समय का सही उपयोग, लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी है। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम राजधानी रायपुर के सड्डू में आयोजित ‘यंग माइंड्स, मीनिंगफुल कन्वर्सेशंस’ कार्यक्रम में जेन-जी और जेन-अल्फा के विद्यार्थियों से रूबरू हुए। इस दौरान छात्रों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार, 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आयोजित तीन प्रमुख कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके निर्धारित दौरे की शुरुआत शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से होगी। इसके बाद वे शहर के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर रात 9:10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। उनके दौरे में पत्रकारों से जुड़ा आयोजन, सेवा संकल्प कॉन्क्लेव और करमा तिहार प्रमुख रूप से शामिल हैं। शाम 4 बजे पत्रकार जागृति अभियान में होगी सहभागिता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 3:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। शाम 4 बजे वे पंडित…
पंचांग : आज 09 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार, के दिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान रुद्र शासन करते हैं. साधना करने, शिव पूजा और समस्याओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए ये एक अच्छा दिन है. लेकिन, विवाह या शुभ समारोह इस दिन नहीं करना चाहिए. 9 अक्टूबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : आश्विन पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्दशी दिन : शुक्रवार तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्दशी योग : ब्रह्म नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी करण : विष्टि चंद्र राशि : कन्या सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:18:00 AM सूर्यास्त…
