Author: junior editor
00 2 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगी शामिल रायपुर। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह 2 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। एम्स रायपुर के कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अशोक जिंदल ने अपनी धर्मपत्नी उषा जिंदल के साथ नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उपराष्ट्रपति…
00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल रहा काम रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे के बुनियादी ढांचे और रेल नेटवर्क के विस्तार को पिछले एक दशक में बड़ी गति मिली है। रेल मंत्रालय के अनुसार, राज्य में रेलवे से जुड़ी आधारभूत संरचना और सुरक्षा परियोजनाओं के लिए वार्षिक बजट आवंटन प्री-2014 स्तर की तुलना में 24 गुना बढ़ गया है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ को रेलवे परियोजनाओं के लिए 7,470 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जबकि वर्ष 2009-14 के दौरान औसत वार्षिक आवंटन केवल 311 करोड़…
78 वर्षीय वंजाम चिंगे का वय वंदन कार्ड बना रायपुर, 8 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के तहत दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आयुष्मान भारत संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान सुकमा जिले के ग्राम पुनपल्ली (दुब्बाटोटा), विकासखंड कोंटा में एक प्रेरक उदाहरण सामने आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम 78 वर्षीय नक्सल पीड़ित बुजुर्ग महिला श्रीमती वंजाम चिंगे के घर पहुंची और उनके दस्तावेजों का सत्यापन कर वय वंदन कार्ड बनाया। अब उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज…
हाथी-बाघ सुरक्षा और वन अपराधों पर लगेगी लगाम धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क अशोक कुमार चंद्रवंशी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 8 अगस्त 2026 स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम एक उन्नत सुरक्षा निगरानी तकनीक है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और क्लाउड कंप्यूटिंग का उपयोग करती है। पारंपरिक सीसीटीवी के विपरीत, यह केवल रिकॉर्डिंग नहीं करता, बल्कि असामान्य गतिविधियों, चेहरे और संदिग्ध हरकतों को पहचानकर वास्तविक समय में अलर्ट भेजता है। एआई (AI) तकनीक वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही…
ऑयल पाम से लेकर आम-लीची, स्ट्रॉबेरी, टमाटर और फूलगोभी की खेती से बढ़ी आय राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिला 14.20 लाख रुपए का अनुदान, एकीकृत कृषि प्रणाली बनी समृद्धि का आधार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों को पारंपरिक धान की खेती के साथ उद्यानिकी, संरक्षित खेती और फसल विविधीकरण को अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर किसान अब आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए अपनी आय के नए स्रोत तैयार कर रहे हैं। जशपुर जिले के ग्राम पतराटोली के किसान श्री अनारथ साय ऐसे…
रायपुर : क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में हुई कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सरकार से इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की मांग की है।अजय चंद्राकर का आरोप है कि पन्नालाल की गिरफ्तारी को केवल एक आपराधिक घटना के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने धर्मांतरण और कथित विदेशी फंडिंग से जुड़े मामलों की भी जांच की जरूरत बताई है। हालांकि, ये आरोप राजनीतिक बयान का हिस्सा हैं और इनकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती…
कांकेर : पखांजूर इलाके से सामने आया एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक चलाता दिखाई दे रहा है और उसके गले में एक जिंदा सांप लिपटा हुआ नजर आ रहा है। इस खतरनाक दृश्य को देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए।जानकारी के मुताबिक युवक को सांप ने काट लिया था। इसके बाद उसने सांप को अपने पास रखने का फैसला किया और उसे गले में डालकर बाइक से अस्पताल के लिए निकल पड़ा। करीब 14 किलोमीटर तक खुद चलाता रहा बाइक बताया जा रहा है कि युवक सांप को…
कोरबा : शहर से सटे तरदा गांव में शनिवार सुबह उस समय ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी की स्थिति बन गई, जब खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। सुबह काम के लिए खेत पहुंचे किसानों की नजर जैसे ही इस जलीय जीव पर पड़ी, उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सावधानी बरती और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। देखने में छोटा होने के कारण इसे मगरमच्छ का बच्चा माना जा रहा है। नदी से खेत तक कैसे पहुंचा,…
Fortune Sunflower Oil: खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को लेकर एक अहम मामला सामने आया है। खाने के तेल के लिए लोकप्रिय फॉर्च्यून ब्रांड का एक सनफ्लावर ऑयल उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता परीक्षण में मानकों पर खरा नहीं उतर पाया। जांच के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की प्रक्रिया के तहत कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है। लैब जांच में विटामिन D तय मानक से कम मिला मामला AWL एग्री बिजनेस लिमिटेड द्वारा निर्मित फॉर्च्यून फ्रायोला रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल से जुड़ा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गोवा स्थित एक होटल से इस तेल का एक लीटर नमूना जांच के…
बिलासपुर : तोरवा क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का दाह संस्कार किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और कुछ संगठनों ने इसका विरोध जताया। बढ़ते विवाद के बीच पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। परिवार ने पालतू डॉग को दी अंतिम विदाई जानकारी के अनुसार कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी। परिवार का कहना है कि वह उनके लिए केवल पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य था। इसी भावनात्मक लगाव के कारण उन्होंने…
