Author: junior editor
मध्य प्रदेश : धार जिले में रविवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने छह लोगों की जान ले ली। बदनावर थाना क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आ रहे एक कंटेनर ने ईको वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद वैन के उड़े परखच्चे प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब एक बजे बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर…
UPI Fraud: आज के समय में UPI के जरिए भुगतान करना आम बात हो गई है। पैसे भेजने या मंगाने के लिए लोग अक्सर अपनी UPI ID, मोबाइल नंबर या QR कोड साझा करते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि कहीं सिर्फ UPI ID किसी के पास पहुंच जाने से बैंक खाते से रकम तो नहीं निकल जाएगी। इसका सीधा जवाब है- नहीं। केवल UPI ID, मोबाइल नंबर या QR कोड के आधार पर कोई भी आपके खाते से पैसे नहीं निकाल सकता। UPI ID केवल एक डिजिटल पहचान होती है, जिसका उपयोग भुगतान…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सोमवार से नई रोस्टर व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी। मुख्य न्यायाधीश की ओर से जारी आदेश के तहत डिविजन बेंच और सिंगल बेंच के बीच विभिन्न श्रेणी के मामलों का नया बंटवारा किया गया है। न्यायिक कार्यों को सुचारू बनाने के उद्देश्य से इस बार भी चार डिविजन बेंच गठित की गई हैं, जो निर्धारित विषयों से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी। पहली डिविजन बेंच संभालेगी जनहित और महत्वपूर्ण अपीलें नई व्यवस्था के अनुसार पहली डिविजन बेंच में मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल शामिल रहेंगे। यह पीठ जनहित याचिकाओं, रिट अपील, हेबियस कॉर्पस, आपराधिक अपील…
रायपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत करते ही भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की सरकार स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रही, बल्कि उसके फैसले दिल्ली से तय किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि प्रदेश में आदिवासी समाज के अधिकारों की अनदेखी हो रही है और सरकार बड़े उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिवासी समाज से आते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण फैसलों पर उनका नियंत्रण नजर नहीं आता। उन्होंने आरोप…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर जारी आदेश अब कानूनी जांच के दायरे में पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों के तबादले और प्रभार संबंधी आदेश के अमल पर फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार सहित संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को निर्धारित की गई है। महिला अधिकारी ने अदालत का खटखटाया दरवाजा यह मामला एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा की ओर से दायर याचिका के बाद सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में वरिष्ठता सूची…
रायपुर : धरसींवा क्षेत्र स्थित उरला औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम कनहेरा में संचालित सागर TMT प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट की घटना के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे में कई मजदूर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि घटना के बाद प्लांट प्रबंधन ने पुलिस और संबंधित विभागों को इसकी तत्काल जानकारी नहीं दी। सूचना छिपाने का आरोप, पुलिस ने खुद शुरू की जांच उरला पुलिस के अनुसार प्लांट प्रबंधन की ओर से हादसे की कोई आधिकारिक सूचना थाने में नहीं दी गई थी। अन्य…
छत्तीसगढ़ : राजनीति से दुखद समाचार सामने आया है। रायगढ़ जिले की लैलूंगा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। आज कुंजेमुरा गांव में होगा अंतिम संस्कार परिजनों के अनुसार कुंजबिहारी सिदार का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव कुंजेमुरा में किया जाएगा। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। कई जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं ने शोक…
बालोद : नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पिछले तीन दिनों में यातायात पुलिस ने 54 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़कर उनके अभिभावकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इस दौरान कुल 1 लाख 7 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने पालकों को भविष्य में बच्चों को वाहन नहीं देने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने की समझाइश भी दी। जिलेभर में चल रहा विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश पर यातायात पुलिस के साथ सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में…
Prayagraj News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद किया और शिक्षा, रोजगार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 23 जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की बेटी मिराया गांधी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। छात्रों से संवाद कर सुनी समस्याएं करीब 47 मिनट तक चले इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने विभिन्न छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने…
Sanjay Singh Chhattisgarh Visit: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। सुबह नवा रायपुर से गरियाबंद के लिए होंगे रवाना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संजय सिंह सुबह 9:30 बजे नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी भी यात्रा करेंगे। विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम…
