Author: junior editor
दुर्ग: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के वित्तीय नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। वर्ष 2026 में 1 जनवरी से 29 जुलाई के बीच पुलिस ने ऐसे 1242 म्यूल बैंक खातों की पहचान की, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधों से मिली रकम को इधर-उधर भेजने और छिपाने के लिए किया जा रहा था। इस मामले में अब तक 18 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और 117 खाताधारकों के साथ 5 म्यूल एजेंटों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। कार्रवाई के दौरान करीब 3 करोड़ रुपये की विवादित राशि पर…
छत्तीसगढ़ : आगामी धान खरीदी सीजन को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने अहम फैसले लिए हैं। बुधवार को हुई मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान खरीदी और मिलिंग व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। ब्रोकन चावल की सीमा में किया गया बड़ा बदलाव सरकार ने तय किया है कि अब सेंट्रल पूल में 25 प्रतिशत ब्रोकन चावल स्वीकार नहीं किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत केवल 10 प्रतिशत ब्रोकन चावल ही लिया जाएगा। सरकार का मानना है…
छत्तीसगढ़ : खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल निर्णायकों के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न खेल पुरस्कारों और आर्थिक प्रोत्साहन योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक आवेदक 5 अगस्त 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पुरस्कारों के लिए मांगे गए आवेदन राज्य सरकार हर वर्ष खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करती है। इस बार शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद…
छत्तीसगढ़ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। यह हादसा ललितपुर जिले में उस समय हुआ, जब वह बागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी नेताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया। कमर और पैर में लगी अंदरूनी चोट डॉक्टरों के अनुसार हादसे में किरण सिंह देव की कमर और पैर में अंदरूनी चोट आई है। शुरुआती…
बिलासपुर : शहर को लंबे समय से परेशान कर रही ट्रैफिक जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर शहर के लिए प्रस्तावित 4 लेन रिंग रोड परियोजना को जल्द मंजूरी देने और निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। 827.20 करोड़ की परियोजना से बदलेगी शहर की तस्वीर बैठक के दौरान तोखन साहू ने बताया कि लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए करीब 827.20…
छत्तीसगढ़ : मानसून का असर 30 जुलाई को भी पूरी तरह बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में लोगों को बेहद सावधानी बरतने और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। कई जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे को संवेदनशील बताते हुए कई जिलों में अचानक बाढ़ और जलभराव की आशंका जताई है।…
अगर आप सोने के गहने गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले समय में आपको नई व्यवस्था का सामना करना पड़ सकता है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा का मानना है कि देश का गोल्ड लोन बाजार बड़े बदलाव के दौर में प्रवेश करने वाला है। नए नियम लागू होने के बाद लोन लेने और चुकाने की प्रक्रिया पहले जैसी नहीं रहेगी। साथ ही फंसे हुए कर्ज यानी एनपीए बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। अब तक कैसे चुकाया जाता था गोल्ड लोन? अब तक गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से गोल्ड लोन लेने…
30 जुलाई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पुराने दाम ही जारी रखे हैं। ईंधन की कीमतों में आखिरी संशोधन मई महीने में हुआ था, जिसके बाद से लगातार रेट स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कच्चे तेल में नरमी, अगस्त में राहत की उम्मीद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले सप्ताह के…
मेष- 30 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. परिवार में खुशी और संतोष बना रहेगा. आज आप मित्रों और सगे-सम्बंधियों से घिरे रहेंगे. काम या बिजनेस के लिए बाहर जाने की संभावना है. आगामी यात्रा लाभदायक रहेगी. बिजनेस में आप पैसे के साथ-साथ मान-सम्मान भी प्राप्त कर सकेंगे. नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, हालांकि आज दुर्घटना का योग है, संभलकर रहें. वाहन धीरे चलाएं. काम का बोझ अधिक रहेगा. दोपहर बाद किसी बात की चिंता हो सकती है. वृषभ- 30 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मकर राशि का चंद्रमा आज आपके…
पंचांग : आज 30 जुलाई, 2026 गुरुवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पर माता दुर्गा का शासन है. नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग और चिकित्सा संबंधी कामों के लिए अच्छा दिन है. किसी भी तरह का अन्य बड़ा शुभ काम नहीं करना चाहिए. 30 जुलाई का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : श्रावण पक्ष : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा दिन : गुरुवार तिथि : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा योग : आयुष्यमान नक्षत्र : श्रवण करण : बलव चंद्र राशि : मकर सूर्य राशि : कर्क सूर्योदय : 05:40:00 AM सूर्यास्त : 07:14:00 PM चंद्रोदय…
