Author: junior editor
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत शहर को 50 एयर कंडीशन्ड इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। इन बसों के संचालन के लिए डिपो, चार्जिंग स्टेशन और वर्कशॉप जैसी जरूरी सुविधाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन की योजना है कि इसी साल दिसंबर तक ई-बसों की पहली खेप सड़कों पर उतार दी जाए। पहले चरण में मिलेंगी 35 बसें, दूसरे चरण में आएंगी 15 और बसें योजना के अनुसार बिलासपुर को कुल 50 ई-बसें मिलनी हैं।…
सरगुजा: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने वीएसके एप में दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर शिक्षकों के वेतन भुगतान और कम उपस्थिति पर वेतन कटौती के निर्देशों का विरोध किया है। संगठन का कहना है कि जब तक एप की तकनीकी समस्याओं को पूरी तरह दूर नहीं किया जाता, तब तक केवल ऑनलाइन उपस्थिति को आधार बनाकर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है। दूरदराज के स्कूलों में नेटवर्क और सर्वर की समस्या बनी चुनौती जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि सरगुजा सहित प्रदेश के कई ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में अभी भी मोबाइल नेटवर्क, जीपीएस लोकेशन और सर्वर…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत खेली जाएगी।भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मुकाबलों की शुरुआत 15 अगस्त से होगी और सीरीज का समापन 27 अगस्त को होगा। गॉल और कोलंबो में खेले जाएंगे दोनों टेस्ट मुकाबले टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 23…
जबलपुर: सख्त कानूनों के बावजूद भ्रूण लिंग परीक्षण का अवैध कारोबार पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया है। इसी तरह के एक मामले में जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मालवीय चौक स्थित डॉ. आरके अग्रवाल के सोनोग्राफी सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम को लिंग परीक्षण से जुड़े अहम सबूत और दस्तावेज मिले हैं।पुलिस, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के बाद सोनोग्राफी सेंटर को सील कर दिया है। मामले में सेंटर संचालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। महिला आरक्षक को भेजकर पुलिस ने की शिकायत की पुष्टि पुलिस…
रायपुर: बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और नए बदलावों की तस्वीर अब देश के सबसे बड़े संवैधानिक मंच पर दिखाई देगी। बस्तर के परगना मांझी, चालाकी, समाज प्रमुख, जनजातीय युवा कलाकार, समाज प्रतिनिधि और पद्मश्री सम्मान प्राप्त विभूतियों सहित 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए रवाना हो गया है।यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेगा। इस दौरान बस्तर की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक व्यवस्था से राष्ट्रपति को अवगत कराया जाएगा। राष्ट्रपति के सामने रखी जाएगी नए बस्तर की तस्वीर प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति के समक्ष बस्तर के बदलते स्वरूप को…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आए चर्चित फर्जी सर्पदंश मुआवजा मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में गिरफ्तार किए गए तीन सरकारी कर्मचारियों को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस जांच में इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। वहीं अभी 8 कर्मचारियों के बयान दर्ज होना बाकी हैं। गिरफ्तार तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज मामले में गिरफ्तार तहसील कार्यालय के कर्मचारी नरेंद्र कुमार कौशिक, हरीश राठौर और गरीब दास बिंझवार को निलंबित कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ पहले ही पुलिस…
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भांसी थाना क्षेत्र के धुरली के पास महेंद्रा ट्रेवल्स की एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। 10 से 12 यात्री हुए घायल प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ यात्रियों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और अन्य को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों ने तत्काल संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही भांसी क्षेत्र में तैनात जवान मौके…
CG BJP News: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने जा रही है। यह अभियान 10 अगस्त से 15 अगस्त तक संचालित होगा। इसके तहत पूरे प्रदेश में करीब 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। मंत्री, सांसद और विधायक भी होंगे शामिल भाजपा की तिरंगा यात्राओं में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जोड़ने की तैयारी की गई है।…
खैरागढ़ : मंगलवार को खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जोताई करते समय हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, बैगा टोला निवासी 43 वर्षीय महेश वर्मा मंगलवार को अपने खेत में जोताई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत में बोरवेल के लिए बिछाई गई बिजली लाइन के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में ही गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने…
रायगढ़ : खरसिया सिविल अस्पताल में पाइल्स का ऑपरेशन कराने पहुंचे एक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। कार्रवाई नहीं होने से नाराज मृतक के परिजन मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और निष्पक्ष जांच के साथ जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर को सौंपा शिकायत पत्र मृतक तामेश्वर शर्मा के पिता रावेन्द्र प्रसाद शर्मा ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उनके छोटे बेटे तामेश्वर शर्मा ने 25 जून को खरसिया सिविल अस्पताल में पाइल्स के ऑपरेशन के लिए भर्ती लिया था।आवेदन के अनुसार, अस्पताल में डॉ. विक्रम राठिया और डॉ. सजन अग्रवाल…
