Author: junior editor

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित विशेष पॉक्सो न्यायालय ने 11 वर्षीय सौतेली बेटी से लगातार दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के मामले में आरोपी सौतेले पिता को प्राकृतिक जीवन समाप्त होने तक कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह केवल एक आपराधिक कृत्य नहीं, बल्कि पिता-पुत्री जैसे पवित्र रिश्ते और विश्वास की निर्मम हत्या है। साथ ही पीड़िता को 7 लाख रुपये मुआवजा देने की अनुशंसा भी की गई है। रोजगार की तलाश में मुंबई गया परिवार, वहीं शुरू हुई हैवानियत मामले के अनुसार, पीड़िता की मां अपने पहले पति से अलग होने के…

Read More

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित एक स्टील प्लांट में बुधवार को फर्नेस में हुए विस्फोट से चार श्रमिक घायल हो गए। घटना के बाद पूरे संयंत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फर्नेस में रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका जानकारी के अनुसार, पूंजीपथरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रायगढ़ इस्पात संयंत्र में रोज की तरह उत्पादन कार्य चल रहा था। इसी दौरान फर्नेस में तकनीकी गड़बड़ी और रिसाव के बाद अचानक…

Read More

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई से लौट रही टीम के वाहन और नाबालिग बाइक सवार बच्चों के बीच हुए सड़क हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। बैगाकापा के पास हुआ दर्दनाक हादसा प्राथमिक जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की संयुक्त टीम मनोहरपुर गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई पूरी कर लौट रही थी। इसी…

Read More

धमतरी। जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भखारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रामपुर के अमाबगीचा क्षेत्र से जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन और ताश की गड्डी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सार्वजनिक स्थान पर लगा रहे थे दांव पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमाबगीचा में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों के जरिए रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके…

Read More

धमतरी। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिहावा पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मिली सफलता पुलिस के अनुसार, नाबालिग के लापता होने की सूचना मिलते ही तत्काल उसकी तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी इनपुट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बालिका का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद कर…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जेल विभाग से जुड़े एक सेवा विवाद में राज्य सरकार को बड़ा झटका देते हुए 86 दिन की देरी से दायर रिट अपील खारिज कर दी। अदालत ने स्पष्ट कहा कि सरकारी विभागों को भी अन्य पक्षकारों की तरह निर्धारित समय-सीमा का पालन करना होगा। केवल फाइलों की आवाजाही और प्रशासनिक प्रक्रिया को देरी माफ करने का पर्याप्त आधार नहीं माना जा सकता। 45 दिन की समय सीमा पार होने पर खारिज हुई अपील मामला मुंगेली जिला जेल में पदस्थ जेल वार्डन संजय कुमार साहू से जुड़ा है। उनके पक्ष में 21 नवंबर 2025 को हाईकोर्ट…

Read More

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर चकरभाठा पुलिस ने चलती कार की सनरूफ से खतरनाक स्टंट करने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक युवक और युवती तेज रफ्तार कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए, जिससे न केवल उनकी बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर रिकॉर्ड हुआ वीडियो पुलिस के अनुसार यह मामला रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे का है। वीडियो में देखा गया कि एक क्रेटा कार तेज रफ्तार में दौड़ रही थी और उसमें सवार…

Read More

सूरजपुर: करंजी चौकी क्षेत्र स्थित बतरा बांध में हुए नाव हादसे में लापता तीनों ग्रामीणों के शव आखिरकार बरामद कर लिए गए। लगभग 30 घंटे तक चले लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद DDRF की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने गहरे पानी से शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खराब मौसम के बीच जारी रहा सर्च ऑपरेशन घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। DDRF की टीम, स्थानीय गोताखोरों और प्रशासनिक अमले ने लगातार बांध में तलाश अभियान चलाया।…

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में किराना व्यवसायी गिरीश यादव के चर्चित अपहरण मामले का पुलिस ने महज तीन दिनों में खुलासा कर दिया है। जीपीएम पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में अपहृत व्यवसायी को ओडिशा के कोरापुट से सकुशल मुक्त कराया गया, जबकि अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फिरौती, अवैध कारोबार और संगठित आपराधिक नेटवर्क के संकेत मिलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है। घर के बाहर से दिनदहाड़े किया गया था अपहरण पुलिस के अनुसार, मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ़ निवासी…

Read More

धमतरी : नागरिक सुविधाओं के विस्तार और शहरी अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए चल रहे विकास कार्यों की कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम, कांटा तालाब चौपाटी, सड़क चौड़ीकरण परियोजना और पीजी कॉलेज परिसर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में विकसित हो रही सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी धमतरी की तस्वीर कलेक्टर ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद धमतरी शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित स्वरूप मिलेगा। बेहतर सड़कें, यातायात व्यवस्था, मनोरंजन…

Read More