Author: junior editor

रायपुर। शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निपटारे में चार साल से ज्यादा की देरी पर छत्तीसगढ़ शासन ने कड़ा कदम उठाया है। विमानन संचालनालय ने द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह मामला मई 2022 में रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए राज्य शासन के हेलीकॉप्टर से जुड़ा है। 2022 में हादसा, 2026 में दावा खारिज राज्य शासन ने हेलीकॉप्टर का बीमा ओरिएंटल इंश्योरेंस से कराया था और इसके लिए तय प्रीमियम का पूरा भुगतान किया गया था। हादसे के बाद शासन की ओर से बीमा दावा पेश किया गया, लेकिन कंपनी…

Read More

Quick Fasting Breakfast Ideas: नवरात्रि के दौरान सुबह की शुरुआत पूजा-पाठ और घर के जरूरी कामों से होती है। इसके बाद ऑफिस, कॉलेज या दूसरे कामों के लिए निकलने की जल्दी रहती है। ऐसे में रोज ऐसा नाश्ता तैयार करना मुश्किल हो जाता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ व्रत के नियमों के मुताबिक भी हो। अगर आप भी नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं और सुबह किचन में ज्यादा समय नहीं देना चाहते, तो ये आसान विकल्प आपके लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं। साबूदाना खिचड़ी से करें दिन की शुरुआत व्रत के नाश्ते में साबूदाना खिचड़ी एक लोकप्रिय विकल्प…

Read More

CG NEWS :  बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार से समृद्धि’ की कार्ययोजना पर मंथन करेंगे। सम्मेलन भारत सरकार के सहकारिता विभाग के सचिव श्री आशीष कुमार भूटानी की अध्यक्षता में होगा। इसमें अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री पंकज बंसल तथा भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव सिद्धार्थ जैन भी शामिल होंगे। सम्मेलन में मल्टीपर्पस प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (एम-पैक्स) और दुग्ध समितियों के गठन, एम-पैक्स…

Read More

​रायपुर,​मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक पहुँचकर आम जनता के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव ला रही हैं. सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की इसी कड़ी में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज सुबह जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुँचकर जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली. ​मंत्री श्री वर्मा ने भ्रमण के…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बिना RERA पंजीयन के प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट चलाने वाले डेवलपर्स पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है. छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CGRERA) ने रायपुर की महागणपति डेवलपर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. कंपनी पर बिना आवश्यक RERA पंजीयन के प्लॉटेड ले-आउट में भूखंडों की बिक्री करने का आरोप है. प्राधिकरण ने आर्थिक दंड लगाने के साथ संबंधित परियोजना का RERA के तहत पंजीयन कराने के निर्देश भी दिए हैं. इस कार्रवाई का उद्देश्य रियल एस्टेट परियोजनाओं में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ खरीदारों के हितों की सुरक्षा करना है.…

Read More

रायपुर, रायपुर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में देश और प्रदेश को कई मूर्धन्य पत्रकार दिए हैं, इन्हीं में से एक नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा का है. उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से पंकज गार्डन, खो-खो पारा में उनकी प्रतिमा का अनावरण उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा किया गया. समारोह में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री अनुज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री हिमांशु द्विवेदी, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी तथा अखंड ब्राह्मण समाज से श्री ज्ञानेश शर्मा सहित पत्रकारिता, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक…

Read More

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिनभर तेज धूप के चलते गर्मी का असर बना रहा। शाम होते-होते आसमान में बादल छाए, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं मुंगेली और बलरामपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधि सीमित रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। रायपुर में 34.8 डिग्री रहा तापमान राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान…

Read More

 छत्तीसगढ़ :  स्कूली बच्चों की सेहत को लेकर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नई पहल शुरू करने की तैयारी की है। बच्चों में बढ़ते मोटापे और मधुमेह के खतरे को देखते हुए स्कूलों में खान-पान को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इसके तहत स्कूलों में ऐसा बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें खाने की चीजों में मौजूद शुगर, नमक और कैलोरी की जानकारी दी जाएगी। बच्चों को समझाकर बदलेगा खान-पान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के मुताबिक, आजकल बच्चों के खान-पान में चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड फूड की हिस्सेदारी बढ़ रही है। इससे कम उम्र में…

Read More

नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी दलों के कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बैरिकेडिंग के बाद सड़क पर बैठ गए थे नेता मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और विपक्षी दलों के कई सांसद चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड…

Read More

रायपुर: अपना घर केवल चार दीवारों का निर्माण नहीं, बल्कि हर परिवार के लिए सुरक्षा, स्थायित्व और बेहतर भविष्य का आधार होता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और आम परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आवासीय परियोजनाओं को बेहतर कनेक्टिविटी और आवश्यक सुविधाओं के साथ विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। राज्य सरकार और…

Read More