Author: junior editor

CG Dhan Kharidi:  छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। एग्रीस्टैक पंजीयन को लेकर संयुक्त खातों में आने वाली परेशानी को देखते हुए सह खातेदारों के अलग-अलग पंजीयन की अनिवार्यता खत्म करने का निर्देश जारी किया गया है। अब संयुक्त खाते वाले परिवार में केवल लंबरदार या मुख्य खातेदार का एग्रीस्टैक पंजीयन पर्याप्त माना जाएगा। संयुक्त खातों वाले परिवारों को सबसे ज्यादा फायदा अब तक संयुक्त या पुश्तैनी जमीन के रिकॉर्ड में दर्ज सह खातेदारों के पंजीयन को लेकर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।…

Read More

CM Sai Singapore Visit:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की चार दिवसीय सिंगापुर यात्रा राज्य के लिए बड़े आर्थिक अवसर लेकर आई है। मुख्यमंत्री बुधवार को रायपुर लौट रहे हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के लिए करीब 43,600 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। इसे राज्य में विदेशी निवेश के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। 15 से ज्यादा ग्लोबल कंपनियों के CEO से हुई अहम बातचीत मुख्यमंत्री साय को सिंगापुर में आयोजित पहले सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ यानी SING फोरम 2026 में शामिल होने का अवसर मिला। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय…

Read More

कुल 101.24 करोड़ की लागत से सड़कें होंगी चौड़ी और मजबूत, गौरव पथ निर्माण और सौंदर्यीकरण भी होगा उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कार्यादेश जारी कर तत्काल काम शुरू कराने के दिए निर्देश रायपुरराज्य शासन ने बरसात के बाद सड़कों के निर्माण में तेजी लाने की तैयारी पूरी कर ली है। लोक निर्माण विभाग ने धमतरी जिले में 6 कार्यों के लिए कुल 101 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। इनमें पांच सड़कों के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण तथा आमदी नगर पंचायत में फोरलेन गौरव पथ एवं सौंदर्यीकरण का काम शामिल है। उप मुख्यमंत्री तथा…

Read More

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए फिलहाल राहत बरकरार है। 7 अक्टूबर 2026 को इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पेट्रोल-डीजल के मौजूदा दाम में कोई बदलाव नहीं किया। दूसरी ओर नायरा एनर्जी ने अपने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमत बढ़ा दी है। नायरा ने पेट्रोल-डीजल कितना महंगा किया नायरा एनर्जी ने 3 अक्टूबर से पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू की है। कंपनी के देशभर में 7,100 से अधिक पेट्रोल पंप बताए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल…

Read More

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये टूटकर 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी दिन इसका भाव 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दूसरी ओर चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रही। मजबूत डॉलर ने बढ़ाया सोने पर दबाव सोने की कीमत में आई नरमी के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती को अहम वजह माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का कारोबार डॉलर में होता है। ऐसे में…

Read More

Aaj Ka Rashifal 7 october 2026: आज के राशिफल में कुछ राशियों के लिए धार्मिक और छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं. आचार्य मदन मोहन के अनुसार धनु और मीन राशि वालों को धार्मिक यात्रा से लाभ मिल सकता है. जबकि सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए घूमने के मौके बनेंगे. मेष राशि मेष राशि वालों के लिए दिन मेहनत के अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है. पुराने मित्र से मुलाकात संभव है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. विदेश से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं,…

Read More

Aaj ka Panchang 7 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. आज की तिथि 7 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रात 11:16 बजे तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी. बुधवार सुबह 6:24 बजे सूर्योदय और शाम 6:05 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 2:59 चंद्रोदय और शाम 4:02 बजे चंद्रास्त होगा. नक्षत्र पंचांग के अनुसार, इस दिन…

Read More

रायपुर,कभी रोजगार के साधनों की कमी और आर्थिक निर्भरता ग्रामीण महिलाओं के आगे बढ़ने की राह में बड़ी चुनौती थी. आज वही महिलाएं अपने हुनर, मेहनत और हौसले से स्वरोजगार की नई राह बना रही हैं. कोई अपने हाथों के हुनर से खस की आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर रही है, तो कोई ऑटो रिक्शा चलाने के साथ किराना दुकान संभालकर परिवार की आर्थिक ताकत बन रही है. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ी सरगुजा की महिलाओं की ये कहानियां आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते ग्रामीण छत्तीसगढ़ की तस्वीर पेश करती हैं. सेवा संकल्प अभियान के बीच सामने आई लखनपुर…

Read More

–जिले में 26,500 से अधिक श्रमिकों के जीवन में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के जरिये आया आर्थिक-सामाजिक बदलाव, ₹59.19 करोड़ की सीधी सहायता राशि हस्तांतरित -नारी, युवा और श्रमवीर हो रहे सशक्त- ई-रिक्शा, छात्रवृत्ति और पेंशन सेवाओं से स्वावलंबी बन रहा दुर्ग जिले का हर तबका -जिले की महिला श्रमिकों के जीवन में ‘महतारी जतन’ और ‘नोनी सशक्तिकरण’ जैसी योजनाओं से आई स्वावलंबन की नई क्रांति दुर्ग, छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग (कार्यालय सहायक श्रमआयुक्त, जिला-दुर्ग) द्वारा पंजीकृत श्रमिकों और असंगठित कामगारों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।…

Read More

 खपरैल की टपकती छत और मिट्टी की उखड़ती दीवारों से मिली मुक्ति, बेटे-बहू के साथ पक्के घर में सुकून से गुजर रही जिंदगी रायपुर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने के संकल्प ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के एक बुजुर्ग की जिंदगी में खुशियों की नई रोशनी बिखेरी है। मरवाही विकासखंड के ग्राम भर्रीडांड़ निवासी 80 वर्षीय श्री मंगसा दास ने जीवन का लंबा समय मिट्टी की दीवारों और खपरैल की छत वाले कच्चे मकान में गुजारा। उम्र के इस पड़ाव पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने के बाद अब वे अपने…

Read More