Author: junior editor
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे नवा रायपुर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। नकटी गांव में मकान हटाने की कार्रवाई के बाद अब अभनपुर तहसील के ग्राम तूता के 36 परिवारों को भी उनके मकानों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद ग्रामीणों में अपने आशियाने को लेकर चिंता और नाराजगी दोनों बढ़ गई हैं। प्राधिकरण ने छह जुलाई तक मांगा जवाब नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने 30 जून को जारी नोटिस में संबंधित परिवारों से छह जुलाई तक अपना पक्ष प्रस्तुत करने को…
धमतरी। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कृषि विभाग की टीम ने जिले के कई उर्वरक विक्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक कृषि केंद्र से अवैध रूप से रखी गई 120 बोरी यूरिया जब्त की गई, जबकि नियमों के उल्लंघन पर एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। भानपुरी में अवैध भंडारण का खुलासा संचालक कृषि राहुल देव (आईएएस) के निर्देशन और कलेक्टर के मार्गदर्शन में उप संचालक कृषि के निर्देश…
बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़म में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मां और उसके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से इलाके में मातम का माहौल है। खेत की घेराबंदी करते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, दसन बाई अपने खेत की मेड़ पर मवेशियों के प्रवेश को रोकने के लिए जीआई तार और नायलॉन की रस्सी से घेराबंदी कर रही थीं। इस दौरान उनके…
रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में सरकारी भूमि से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वर्षों से राजस्व रिकॉर्ड में सड़क के रूप में दर्ज शासकीय भूमि का एक हिस्सा अब कथित रूप से निजी व्यक्ति के नाम पर दर्ज हो गया है। मामले को लेकर कलेक्टर से विस्तृत जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। 1978 से सड़क के रूप में दर्ज थी जमीन शिकायतकर्ता बलबीर सिंह के अनुसार, ग्राम भाठागांव स्थित खसरा क्रमांक 639/11 वर्ष 1978 से लेकर अब तक राजस्व अभिलेखों में शासकीय सड़क के…
कुरुद/रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी क्षेत्र में प्रस्तावित नए विधायक आवास परियोजना को लेकर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा परियोजना का स्थान बदलने और विस्थापन का मुद्दा उठाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भूमि का चयन और आवंटन सरकार का नीतिगत अधिकार है और इस मुद्दे पर अनावश्यक राजनीति की जा रही है। जमीन चयन सरकार का अधिकार, चिट्ठियों से नहीं बदलेगा फैसला कांग्रेस विधायकों की ओर से लगातार लिखे जा रहे पत्रों पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय चंद्राकर ने कहा…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्यपाल की क्षमादान शक्ति से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राज्यपाल द्वारा दया याचिका खारिज किए जाने के बाद उसके पुनर्विचार का कोई वैधानिक प्रावधान नहीं है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा काट रहे नीरज माली उर्फ गोलू की याचिका खारिज कर दी। हत्या के मामले में काट रहा है उम्रकैद की सजा मामला बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर के सामने हुई हत्या की घटना से जुड़ा है। इस मामले में नीरज माली उर्फ गोलू को दोषी ठहराते हुए अदालत ने आजीवन कारावास की…
MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार देर शाम भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की. 3 जुलाई 2026 को जारी आदेश में 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना की गई है, जबकि दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. रुचिवर्धन मिश्रा को आईजी भोपाल जोन की जिम्मेदारी आदेश के अनुसार हरिनारायण चारी को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय भोपाल, रुचिवर्धन मिश्रा को आईजी भोपाल (ग्रामीण) जोन, चंद्रेशेखर सोलंकी को आईजी नर्मदापुरम जोन और मिथिलेश शुक्ला को आईजी सागर जोन की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह सिमाला प्रसाद…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। आज कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 5:21 बजे सूर्योदय होगा, जबकि शाम 6:48 बजे…
मुरैना। जिले के बामोर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 के किनारे संचालित एक फैक्ट्री को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री की चिमनियों से लगातार निकल रहे धुएं के कारण आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन की शिकायत स्थानीय निवासियों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ रही हैं। उनका दावा है कि प्रदूषण का…
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन अब नेताओं की बयानबाजी पर सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। पार्टी को लगातार विवादित बयानों के कारण राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ने और विरोधियों को हमला करने का मौका मिलने के बाद प्रदेश नेतृत्व ने ऐसे नेताओं की पहचान शुरू कर दी है, जिनके बयान संगठन के लिए परेशानी का कारण बने हैं। तैयार की जा रही यह सूची जल्द ही कांग्रेस हाईकमान को भेजी जा सकती है। अनुशासनहीनता पर हो सकती है कार्रवाई पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस का मानना है कि सार्वजनिक मंचों पर नेताओं की व्यक्तिगत टिप्पणियां और आपसी आरोप-प्रत्यारोप से…
