Author: junior editor
24 जुलाई तक आवेदन का मौका, 6 सितंबर को संभावित परीक्षा, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत और अवसर की बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर और विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर पदों पर संयुक्त भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुल 64 पदों पर भर्ती, अलग-अलग विभागों में नियुक्तियां जारी जानकारी के अनुसार इस भर्ती अभियान में कुल 64 पद शामिल हैं। इनमें 54 पद सहायक ग्रेड-3 (प्रोसेस राइटर) के हैं, जबकि…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरक या अनुत्तीर्ण रहे छात्र-छात्राओं के लिए सरकार ने एक बार फिर अवसर का रास्ता खोल दिया है। राज्य ओपन स्कूल की ओर से विशेष परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके जरिए छात्र अपने खराब परिणाम को सुधार सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, तय हुई अंतिम तारीख ओपन स्कूल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, जबकि अब 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 3 जुलाई से 8 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किए जा रहे…
9 जुलाई तक कार्यभार संभालने के निर्देश, कई जिलों में नई तैनाती बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा में व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीशों से लेकर रजिस्ट्रार स्तर तक कई अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 9 जुलाई तक अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। रजिस्ट्रार स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव, हाई कोर्ट प्रशासन में नई जिम्मेदारियां हाई कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश के अनुसार बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी को बिलासपुर हाई कोर्ट में…
नकटी जमीन विवाद: करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का खुलासा, भू-माफिया और संरक्षण की जांच की मांग तेज
रायपुर : नवा रायपुर के नकटी गांव में शासकीय भूमि पर हुए कथित बड़े पैमाने के अतिक्रमण ने अब गंभीर राजनीतिक और प्रशासनिक बहस को जन्म दे दिया है। मामला सिर्फ कब्जे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें भू-माफिया नेटवर्क और राजनीतिक संरक्षण की आशंका भी खुलकर सामने आने लगी है।लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या गरीबी की आड़ में सरकारी जमीन पर सुनियोजित तरीके से कब्जे किए गए और क्या इस पूरे खेल के पीछे किसी प्रभावशाली संरक्षण की भूमिका रही है। कौन कितनी जमीन पर काबिज, करोड़ों के आंकड़े आए सामने प्रशासनिक सूची के अनुसार कई…
रायपुर। चर्चित नव्या मलिक ड्रग केस में पुलिस ने एक बार फिर से जांच को नए सिरे से शुरू कर दिया है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। इस टीम की कमान कोतवाली एसीपी दीपक मिश्रा को सौंपी गई है। टीम में दो थाना प्रभारी और दो अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जो केस से जुड़े डिजिटल, वित्तीय और नेटवर्किंग एंगल की गहराई से जांच करेंगे। मोबाइल डेटा और बैंक ट्रांजेक्शन खंगाल रही पुलिस पुलिस के अनुसार नव्या मलिक…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और शालाओं के युक्तियुक्तकरण को लेकर राज्य सरकार की नीति को वैध ठहराते हुए इसे चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। जस्टिस विभु दत्त गुरु की एकल पीठ ने छत्तीसगढ़ विद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ सहित प्रदेशभर के शिक्षकों द्वारा दायर 24 से अधिक याचिकाओं को निरस्त कर दिया। सरकार का फैसला जनहित में बताया हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का तर्कसंगत और संतुलित वितरण सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की यह नीति जनहित में है। अदालत ने माना कि जिन…
रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए 3 जुलाई से 17 नवंबर 2026 तक मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। करीब साढ़े पांच महीने तक चलने वाले इस कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों को ट्रेन रद्द होने, मार्ग परिवर्तन और आंशिक संचालन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हर मंगलवार और शुक्रवार होगा ब्लॉक रेलवे के अनुसार कंसबहाल और धारुआडीही स्टेशनों के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को ट्रैक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। टीआरटी मशीनों के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य सरकारी आयोजनों में अब देवभोग ब्रांड के दूध एवं दुग्ध उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देश के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों को आदेश जारी कर इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। सभी नगरीय निकायों को भेजे गए निर्देश 2 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभागीय संचालक, राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा), क्षेत्रीय संयुक्त संचालकों,…
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ क्षेत्र में जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन उग्र हो गया। डोंगाकोहरौद गांव के लोगों ने बारिश के बीच अंबेडकर चौक पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे शिवरीनारायण-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों का कहना है कि डोंगाकोहरौद क्षेत्र की सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने सड़क निर्माण की मांग रखी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार अनदेखी से…
रायपुर। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफॉर्म का वितरण शुरू हो गया है। हालांकि इस बार यूनिफॉर्म की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई स्कूलों में बांटे गए कपड़े इतने पतले बताए जा रहे हैं कि छात्राएं उन्हें पहनने में असहज महसूस कर रही हैं। अभिभावकों ने भी गणवेश की गुणवत्ता पर चिंता जताई है। छात्राओं के लिए बनी परेशानी जानकारी के अनुसार, वितरित किए गए यूनिफॉर्म का कपड़ा काफी हल्का और पतला है, जिससे आर-पार दिखाई देने की शिकायत सामने आई है। लड़कों को इससे ज्यादा दिक्कत…
