Author: junior editor
कोलकाता/नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामलों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक साथ 8 ठिकानों पर छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई तीन अलग-अलग बैंक फ्रॉड मामलों की जांच के तहत की गई है। सीबीआई की जांच के दायरे में मेसर्स तांतिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, मेसर्स ब्रह्म अलॉयज लिमिटेड और मेसर्स अमृत फीड्स लिमिटेड शामिल हैं। जांच एजेंसी ने इन कंपनियों के निदेशकों और संबंधित लोगों के आवासीय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। 73 करोड़…
रायपुर। राज्य सरकार ने वन विभाग में बड़ी फेरबदल की है। जारी आदेश के अनुसार 7 IFS अफसरों का ट्रांसफर किया है। यह सभी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी हैं। रायपुर से लेकर बस्तर तक के अधिकारियों को नई जगहों पर पोस्टिंग मिली है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी किया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग में नई नियुक्ति करते हुए बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। संजय अग्रवाल की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया था। सरकार के आदेश के बाद संजय अग्रवाल अब छत्तीसगढ़ योग आयोग की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। योग के प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता कार्यक्रमों को नई गति देने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी निवास पर गुरुवार शाम आयोजित हाई लेवल बैठक ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने इस बैठक को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है बैठक की अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल कर रहे हैं। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर सरकार या संगठन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन…
CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल हैं। पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया। इन क्षेत्रों में…
बिलासपुर। रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें। रेलवे ने 22 जून से 3 जुलाई तक के 10 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कोरबा अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी। इसके अलावा दो ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले समाप्त और प्रारंभ होगी।। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन ट्रेनों की व्यवस्था की है, जो पैसेंजर बनकर चलेगी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का…
रायपुर। सरकारी शराब दुकानों में MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अफसरों के स्टिंग में ओवररेटिंग पकड़ी गई। रिपोर्ट के बाद 3 आबकारी सब इंस्पेक्टर निलंबित कर दिए गए हैं। 5 जिला आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा के आदेश पर: 1. निलंबित: हरीश पटेल, सब इंस्पेक्टर दुर्ग उत्तर क्षेत्र 2. निलंबित: ओमप्रकाश, सब इंस्पेक्टर भानुप्रतापपुर 3. निलंबित: अनिल गुप्ता, सब इंस्पेक्टर अंबिकापुर आरोप है कि इनके कार्यक्षेत्र की दुकानों में कर्मचारी ओवररेट पर शराब बेच रहे थे। 5 अफसरों को नोटिस…
रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर के मंडल मुख्यालय के निर्देशन तथा क्षेत्रीय कार्यालय के प्रकाश कुमार रबड़े के मार्गदर्शन में आज एकल उपयोग प्लास्टिक (सिंगल यूज़ प्लास्टिक) के उपयोग को रोकने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नया रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक एवं हाई स्कूल बोरिया कला तथा अन्य कई सब्ज़ी मार्केट में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, व्यापारियों, ग्राहकों एवं आम नागरिकों को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। पर्यावरण विशेषज्ञों एवं मंडल के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्लास्टिक कचरा न…
रायपुर 18 जून 2026/लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने जैन मुनियों का आशीर्वाद प्राप्त कर आचार्य पद पर प्रतिष्ठित हो रहे पूज्य विनयकुशल मुनि जी महाराज को नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आचार्य पद केवल एक पद नहीं, बल्कि तप, त्याग, ज्ञान और समाज को दिशा देने वाली साधना का सर्वोच्च प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर और जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता…
रायपुर, 18 जून 2026/ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भी उन्हें भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने, संसदीय मर्यादाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने में…
