Author: junior editor
अम्बिकापुर 18 जून 2026 शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा एक ऐसे सशक्त समाज की नींव रखती है, जहां समान अवसर, आत्मनिर्भरता और सामाजिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसी भावना के साथ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झिरमिटी (उदयपुर) में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर नवप्रवेशी छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों, पालकों एवं…
रायपुर, 18 जून 2026 प्रदेश में बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मकरबंधा में व्यापक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बाल संरक्षण, महिला अधिकारों, साइबर सुरक्षा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने ग्रामीणों से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने बाल विवाह के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते…
रायपुर, 18 जून 2026 प्रदेश में कुपोषण की समस्या के समाधान और जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘‘सुपोषण वृक्षदृमुनगा’’ के रोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों से वर्षा ऋतु के दौरान बड़े पैमाने पर मुनगा (सहजन) का पौधरोपण कर ‘‘घर-घर मुनगा, हर घर सुपोषण’’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। मंत्री राजवाड़े ने इस संबंध में जारी अपने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…
रायपुर, 18 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक भीमा तालाब स्थित जाज्वल्य देव द्वार के समीप आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के…
रायपुर, 18 जून 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम कोसला की निवासी दुजमति पटेल की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस प्रकार लोगों के सपनों को साकार कर रही हैं। वर्षों तक सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली दुजमति पटेल के लिए पक्का घर केवल एक सपना था। कच्चे मकान में रहने के कारण बरसात के दिनों में पानी टपकने, गर्मी और ठंड में असुविधाओं तथा परिवार की सुरक्षा…
रायपुर, 18 जून 2026 प्रदेश के सभी जिलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम के लिए राज्य शासन द्वारा मंत्रिमंडल, सांसदों और विधायकों को नामांकित किया गया है। इसी तारतम्य में वाणिज्य उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन रविवार 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला उत्तर बस्तर के मुख्यालय कांकेर में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
रायपुर,18 जून 2026 राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत छत्तीसगढ़ को मिली सबसे बड़ी सौगातों में से एक—’एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ (ABC) और डिजीलॉकर एकीकरण योजना ने राज्य के उच्च शिक्षा परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है। केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से सत्र 2023-24 से अनिवार्य रूप से लागू हुई यह योजना वर्ष 2026 में पूरी तरह परिपक्व हो चुकी है। अब राज्य का हर छात्र अपनी जेब में डिजिटल यूनिवर्सिटी लेकर घूम रहा है। क्या है यह ‘क्रेडिट बैंक’ और कैसे बदलेगी जिंदगी? कल्पना कीजिए एक ऐसे बैंक की, जहाँ…
रायपुर, 18 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आगामी 21 जून 2026 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में एक भव्य और सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का यह विशेष आयोजन “स्वस्थ आयु के लिए योग” की प्रेरणादायी थीम पर आधारित होगा। कार्यक्रम का समय सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जहाँ सैकड़ों नागरिक एक साथ योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करेंगे। इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस…
रायपुर, 18 जून 2026 लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में विभाग के प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। विधायक भईया लाल राजवाड़े, कलेक्टर रोक्तिमा यादव, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्माणाधीन सड़कों, पुलों और भवनों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा फील्ड में जाकर कार्य की गुणवत्ता व समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा…
रायपुर, 18 जून 2026 उच्च रक्तचाप, जिसे अमूमन लोग एक आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वास्तव में वह एक ‘साइलेंट किलर’ (खामोश हत्यारा) है। इसी खामोश खतरे के खिलाफ छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जिले नारायणपुर में स्वास्थ्य विभाग ने एक महीने तक व्यापक जंग छेड़ी। विश्व हाइपरटेंशन दिवस के मौके पर शुरू हुए एक माह लंबे ‘हाइपरटेंशन माह’ का समापन जिला अस्पताल में बड़े ही अनूठे और प्रभावी ढंग से किया गया, जिसने न सिर्फ मरीजों बल्कि पूरे जिले को सेहतमंद रहने का एक नया मंत्र दिया है। जागरूकता की गूंज: जब सड़कों पर उतरीं भविष्य की नर्सें…
