Author: junior editor

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अडानी फैक्ट्री में मजदूरों के दो गुटों के बीच विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच हुई झड़प के बाद फैक्ट्री परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस टीम को भी मजदूरों के विरोध का सामना करना पड़ा और उन पर हमला कर दिया गया। शराब बिक्री के विरोध से शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर में कथित तौर पर शराब बेचे जाने को लेकर…

Read More

सोने और चांदी की खरीद-बिक्री से जुड़े कारोबार में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। GST काउंसिल की आगामी बैठक में बैंकों और अधिकृत एजेंसियों की ओर से आयात किए जाने वाले सोने, चांदी और प्लैटिनम पर मिलने वाली Integrated GST यानी IGST छूट को खत्म करने के प्रस्ताव पर विचार होने की संभावना है। क्या खत्म हो सकती है GST की खास छूट मौजूदा व्यवस्था में बैंकों और नामित एजेंसियों को कीमती धातुओं के आयात पर कुछ मामलों में IGST छूट मिलती है। अब इस व्यवस्था में बदलाव का प्रस्ताव सामने आया है। अगर इसे…

Read More

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होने वाला छोटा सा बदलाव भी आम लोगों के महीने के बजट पर सीधा असर डालता है। खासकर रोजाना वाहन से सफर करने वालों के लिए फ्यूल रेट की जानकारी बेहद जरूरी होती है। तेल कंपनियों ने 5 अक्टूबर के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है। सुबह 6 बजे से लागू होती हैं नई कीमतें देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना अपडेट…

Read More

पंचांग  : आज 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार, के दिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है. इस दिन पर देवगुरु बृहस्पति और धर्म के देवता का अधिकार है. किसी भी तरह के शुभ काम करने, बड़े लोगों से मीटिंग करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. विक्रम संवत : 2083 मास : आश्विन पक्ष : कृष्ण पक्ष दशमी दिन : सोमवार तिथि : कृष्ण पक्ष दशमी योग : शिव नक्षत्र : पुष्य करण : वणिज चंद्र राशि : कर्क सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:16:00 AM सूर्यास्त : 06:03:00 PM चंद्रोदय : 01:48 ए एम, चंद्रास्त :…

Read More

मेष- 05 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. किसी बात को लेकर इमोशनल बने रहेंगे. किसी बात से आपका मन दु:खी हो सकता है. माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम फलदायी है. संपत्ति संबंधित कोई भी काम करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. लोगों से बातचीत में आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. आज किसी बात का तनाव रहने से आपका मन काम में नहीं लगेगा. स्वास्थ्य सुख औसत रहेगा. वृषभ- 05…

Read More

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग से जुड़े एक पदोन्नति मामले में हाईकोर्ट के आदेश का समय पर पालन नहीं करना अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार शर्मा की आबकारी उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति से संबंधित मामले में हाईकोर्ट ने उनके प्रकरण पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया था। इसके लिए 90 दिनों की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन करीब नौ महीने बीत जाने के बाद भी आदेश का पालन नहीं किया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने आबकारी कमिश्नर पी.एस. एल्मा और अपर आबकारी आयुक्त रायपुर पी.एल.…

Read More

 रायपुर :  डॉक्टरों के स्टाइपेंड और मानदेय में कथित बढ़ोतरी से जुड़ा एक दस्तावेज सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वायरल आदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में काम करने वाले जूनियर रेजिडेंट, प्रदर्शक और चिकित्सा अधिकारियों के लिए हर महीने 73,152 रुपये की राशि तय किए जाने का दावा किया गया है। मामला सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस दस्तावेज को फर्जी और भ्रामक करार दिया है।विभाग ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह दस्तावेज सरकारी स्तर पर जारी कोई वास्तविक आदेश नहीं है। विभाग के मुताबिक,…

Read More

 महासमुंद : पिथौरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर एक बड़ा हादसा हो गया। लाखागढ़ के पास अचानक दो ट्रकों में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में इतना विकराल रूप ले लिया कि दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। हादसे के दौरान एक ट्रक के चालक ने समय रहते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। सड़क किनारे खड़े ट्रक को दूसरे वाहन ने लिया चपेट में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चावल से भरा एक ट्रक खराब होने के कारण लाखागढ़ के पास हाईवे किनारे खड़ा था। इसी दौरान पिथौरा…

Read More

 महासमुंद :  बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के ग्राम झिटकी में देर रात तेंदुए की दस्तक से हड़कंप मच गया. करीब डेढ़ बजे एक तेंदुआ अचानक यादव परिवार के घर में घुस आया और परिवार के 6 सदस्यों पर हमला कर दिया. हमले में 4 पुरुष और 2 महिलाएं घायल हुई हैं. इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य रात में घर के भीतर सो रहे थे. इसी दौरान उत्तरी बाई करीब डेढ़ बजे बाथरूम जाने के लिए बाहर निकलीं. घर से बाहर आते ही उनका सामना तेंदुए से हो गया. तेंदुए ने उन पर…

Read More

रायपुर :-  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम और आत्मनिर्भर भारत के सपने को आकार देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बलौदाबाजार के वर्धमान स्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक कूचियों के रंगों और ओजस्वी वाणी के शब्दों से “विकसित भारत” की एक जीवंत तस्वीर पेश की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों के हुनर की सराहना करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त…

Read More